आगरालीक्स…आगरा में कोचिंग पढ़ने आई छात्रा से शिक्षक ने किया दुष्कर्म. जान से मारने की धमकी दी. पुलिस ने 12 घंटे में किया अरेस्ट
आगरा की थाना एत्माद्दौला पुलिस ने कोचिंग में पढ़ने आने वाली छात्रा के साथ दुष्कर्म करने वाले शिक्षक को अरेस्ट किया है. छात्र कोचिंग में पढ़ने के लिए गई थी जहां आरोपी ने कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी. पुलिस ने शिकायत के 12 घंटे बाद ही आरोपी को अरेस्ट कर लिया है.
थाना ट्रांस यमुना में एक व्यक्ति् द्वारा सूचना दी गई कि उसकी 13 साल की बेटी हर्षित त्रिपाठी से कोचिंग पढ़ने टेड़ी बगिया स्थित उसके घर पर जाती थी. 21 सितंबर को हर्षित त्रिपाठी द्वारा वादिया की पुत्री को कमरे में ले जाकर दुष्कर्म कर जान से मारने की धमकी दी. दहशत में आई छात्रा ने कोचिंग जाना बंद कर दिया. 26 सितंबर को जब उसके पिता ने कोचिंग न जाने का कारण पूछा तो उसने घटना की जानकारी परिजनों को दी. इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी.
बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु थाना ट्रांस यमुना पर पुलिस टीम का गठन किया गया, गठित पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तार हेतु सम्भावित स्थानों पर लगातार तलाश की जा रही थी, रात को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर शाहदरा सर्विस रोड झरना नाला के पास से अभियुक्त- हर्षित त्रिपाठी पुत्र धर्मेन्द्र त्रिपाठी को गिरफ्तार किया गया.