आगरालीक्स…आगरा में 1.96 करोड़ की ठगी करने वाला साइबर क्रीमिनल अरेस्ट. विदेशों में बैठे इसके साथी. भोले—भाले लोगों को ऐसे फंसाते थे अपने जाल में
आगरा की साइबर क्राइम पुलिस ने 1.96 करोड़ की ठगी करने वाले एक शातिर साइबर अपराधी को अरेस्ट किया है. ये शातिर दुबई, कम्बोडिया, हॉन्गकॉन्ग, मलेशिया, सिंगापुर, थाईलैंड में बैठे अपने साथियों के साथ मिलकर भोले भाले लोगों को अपने जाल मेें फंसाते थे. टेलीग्राम व व्हाट्सअप के माध्यम से आईपीओ स्टॉक इन्वेस्टमेंट के नाम पर हाई रिटर्न का लालच दिया जाता था और फिर मोटी रकम ऐंठते थे.
पकड़े गए शातिर का नाम
धर्मेन्द्र कुमार उर्फ डिक्की (उम्र करीब 54 वर्ष) पुत्र संतलाल परौथी स्थायी निवासी जी-364, प्रीत विहार, पूर्वी दिल्ली-110092, वर्तमान पताः फ्लेट नं0 301, यूनिटी अपार्टमेन्ट, गली नं0 2, गुरु हरिकिशन नगर, उत्तम नगर, दिल्ली वेस्ट, शिक्षा- ग्रेजुएशन, भाषा- ज्ञानः हिन्दी, पंजाबी, अंग्रेजी व देश भ्रमणः हांगकॉंग, मलेशिया, दुबई, सिंगापुर, थाईलेंड आदि।
आगरा के मिस्टर जॉर्ज जोसेफ ने की थी ठगी की शिकायत
वादी Mr. George Joseph आगरा के द्वारा उच्चाधिकारियों के समक्ष एक प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसमें बताया कि अज्ञात साइबर ठगों द्वारा वादी को स्टॉक में निवेश कर लाभ कमाने का झांसा देकर अज्ञात फ्रॉड लिंक भेजकर कुल 1,96,62,000/- रूपये की ठगी करने के सम्बन्ध में दी गयी. साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त पंजीकृत मुकदमें में प्राप्त मोबाइल नम्बर, बैंक खातों के आधार पर तकनीकी विश्लेषण कर जानकारी आदि प्राप्त की गयी तथा उनके नाम व पतों को तस्दीक कर प्रभारी निरीक्षक रीता यादव मय पुलिस टीम के 01 अभियुक्त को मय अपराध में प्रयुक्त 02 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया गया।
अपराध करने का तरीका:-
अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि हमारी एक टीम है जो खातों को अरेंज करके मय APK FILE टेलीग्राम व व्हाट्सअप के माध्यम से दुबई अन्य देशों में बैठे साइबर अपराधियों को IPO स्टॉक एक्सचेंज व क्रिप्टो इन्वेस्टमेंट एवम टेलीग्राम पर टास्क कम्पलीट व उच्च निवेश का झांसा देकर फर्जी पेमेंट गेटवे व USDT के माध्यम से धोखाधङी करके धनराशि को बाहर विदेश दुबई में ट्रांसफर कराते हैं व भारत में बैठे उनके लिंक साइबर अपराधियों द्वारा खातों से धनराशि ATM के माध्यम से निकालकर व अन्य खातों में ट्रांसफर करके इस कार्य को अंजाम देते हैं, जिसमें मुकदमा वादी जार्ज जोसेफ से IPO STOCK ट्रेडिग के नाम पर कुल 1,96,62,000/- रूपये को धोखाधही के माध्यम से विभिन्न् खातो में ट्रांसफर कराये गये, जिसमें से त्वरित कार्यवाही करते हुए मुकदमा वादी के 17800000/- रूपये वापस कराये गये।
गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि पूरे भारत में दुबई में बैठे अतिरेश, भूपेश आदि द्वारा भारत से बैंक खाते की किट आदि प्राप्त कर APK FILE के माध्यम से उनका पैसे ट्रांसफर करा लेते हैं और अभी तक हमने करीब 20-25 बैंक खातों की किट सिम के साथ विदेश भेज चुका हूँ, अब तक कमीशन के करीब 70-80 लाख रूपये कैश प्राप्त कर चुका हूँ।