आगरालीक्स…आगरा में डॉ. हरेंद्र गुप्ता भारी अंतर से आईएमए आगरा में प्रेसिडेंट इलेक्ट का चुनाव जीते. जानिए पूरी कार्यकारिणी में कौन—कौन डॉक्टर
आईएमए, आगरा की नई कार्यकारिणी के लिए रविवार को केवल प्रेसिडेंट इलेक्ट के पद पर चुनाव हुआ। इस पर पर दो प्रत्याशी हैं डॉ. हरेंद्र गुप्ता और डॉ. योगेश सिंघल के बीच प्रेसिडेंट इलेक्ट के लिए मुकाबला हुआ। शाम को हुई मतगणना में डॉ. हरेंद्र गुप्ता ने 275 वोटों से डॉ. योगेश सिंघल को हरा दिया। आईएमए के 1772 डॉक्टर सदस्य हैं सुबह नौ बजे से आईएमए भवन तोता का ताल पर मतदान शुरू हुआ। शाम छह बजे तक 840 डॉक्टरों ने मतदान किया। ये 48 प्रतिशत मतदान हुआ है।
इतने मिले वोट
मतदान पूरा होने के बाद मतगणना की गई। इसमें डॉ. हरेंद्र गुप्ता को 555 वोट और डॉ. योगेश सिंघल को 280 वोट मिले। 5 वोट इनवैलिड माने गए। इस तरह कुल 840 वोटों में से डॉ. हरेंद्र गुप्ता ने बड़े अंतर के साथ डॉ. योगेश सिंघल को हराया।
कुल वोट — 1722
मतदान में पड़े वोट — 840
डॉ. हरेंद्र गुप्ता को मिले — 555 वोट
डॉ. योगेश सिंघल को मिले — 280 वोट
इनवैलिड — 5 वोट
पिछले वर्ष 1100 डॉक्टरों ने किया था मतदान
आईएमए आगरा के 2024 के चुनाव महाराजा अग्रसेन भवन लोहामंडी पर हुए थे. 1605 सदस्यों में से 1100 डॉक्टरों ने मतदान किया था. इस तरह पिछले साल 68 प्र्तिशत मतदान हुआ था. मगर पिछली बाद प्रेसिडेंट इलेक्ट सहित अन्य पदों पर भी चुनाव हुआ था. जिसके चलते भी मतदान प्रतिशत ज्यादा रहा था.
प्रेसिडेंट इलेक्ट के चुनावी वायदे
डॉ. हरेंद्र गुप्ता, डॉक्टरों की सुरक्षा, सम्मान, आईएमए का नया भवन और ब्लड बैंक
नई कार्यकारिणी
अध्यक्ष — डॉ. पंकज नगाइच
अध्यक्ष निर्वाचित — डॉ. हरेंद्र गुप्ता
सचिव — डॉ. रजनीश मिश्रा
उपाध्यक्ष, दो पद — डॉ. सीमा सिंह और डॉ.जितेंद्र चौधरी
कोषाध्यक्ष — डॉ. मुकेश भारद्वाज
संयुक्त सचिव, दो पद — डॉ. अश्वनी यादव और डॉ. करन आर रावत
सांस्कृतिक सचिव — डॉ. अमिता कुशवाहा
वैज्ञानिक सचिव — डॉ. दीप्तिमाला अग्रवाल
एडिटर — डॉ. अर्पिता सक्सेना
खेल सचिव — डॉ. अशांक गुप्ता
आईएमए एएमएस
चेयरमैन — डॉ. अनुपम गुप्ता स्त्री रेाग विशेषज्ञ
वाइस चेयरमैन — संजीव ए मेराठिया
सचिव — डॉ. संतोष कुमार
फैकल्टी असिस्टेंट डायरेक्टर — डॉ. डीवी शर्मा