आगरालीक्स…Agra News: आगरा में पूर्व कृषि वैज्ञानिक सात दिन तक डिजिटल अरेस्ट, एफडी तुड़वाकर खाते में ट्रांसफर कराए लाखों रुपये।
आगरा के ट्रांस यमुना की श्रीनगर कॉलोनी में 80 साल के भारतीय कृषि अनुसंधान के पूर्व प्रधान वैज्ञानिक डॉ. एचसी नितांत रहते हैं।
10 सितंबर को सुबह नौ बजे उनके व्हाटस एप पर कॉल आई, कॉल करने वाले ने कहा कि वह अजय पाटिल बोल रहा है, प्रवर्तन निदेशालय का अधिकारी है, कहा कि आपके नाम से खाता मुंबई की बैंक की शाखा में है। खाते में 30 करोड़ रुपये का लेनदेन हुआ है। ( Agra News: Former agriculture scientist digital arrest for 7 days, Cyber criminal Duped Rs 23 Lakh#Agra )
बच्चों की तस्करी करने वाले गिरोह से लेनदेन की बात कहकर धमकाया
साइबर शातिरों ने पूर्व प्रधान वैज्ञानिक डॉ. एचसी नितांत से कहा कि आपके खाते में 30 करोड़ रुपये आए हैं यह रकम बच्चों की तस्करी करने वाले गिरोह के सदाकत खां द्वारा भेजी गई है, उनसे कहा कि तुम्हारा नाम एफआईआर में भी है।
हर रोज सुबह एक घंटे बाद की, 23 लाख रुपये ट्रांसफर करवाए
इसके बाद से कभी आयकर अधिकारी तो कभी प्रवर्तन निदेशालय का अधिकारी बताते हुए साइबर ठगों ने पूर्व प्रधान वैज्ञानिक डॉ. एचसी नितांत से हर रोज सुबह नौ से 10 बजे तक एक घंटे बात करना शुरू कर दिया , उनसे कहा कि आपके घर पर ईडी और आयकर विभाग का छापा पड़ेगा, जब उन्होंने कहा कि कोई गलतफहमी हुई है तो साइबर ठगों ने उनके व्हाटस पर उनका आधार कार्ड भेजा इससे वे डर गए। बदनामी के डर से उन्होंने साइबर ठगों को बता दिया कि उनकी 23 लाख की एफडी है, साइबर ठगों की धमकी के बाद पूर्व प्रधान वैज्ञानिक डॉ. एचसी नितांत ने अपनी एफडी तुड़वाई और 23 लाख रुपये 17 सितंबर को साइबर ठगों को ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद उन्होंने अपने बेटे को बताया, उनके बेटे समझ गए कि यह साबइर ठगी है उन्होंने साइबर सेल में मुकदमा दर्ज कराया है।