Monday , 20 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: Agra police arrested a tiger carrying a bounty of Rs 50,000, which was absconding for 23 years….#agranews
टॉप न्यूज़

Agra News: Agra police arrested a tiger carrying a bounty of Rs 50,000, which was absconding for 23 years….#agranews

478

आगरालीक्स…आगरा में पकड़ा गया टाइगर, 23 साल से चल रहा था फरार. 50 हजार का था इस पर इनाम…जानिए किस गैंग से था और क्यों इसकी तलाश में थी पुलिस

आगरा पुलिस ने आखिरकर टाइगर को अरेस्ट कर लिया. टाइगर जो कि 23 साल से फरार चल रहा था और पुलिस ने उस पर 50 हजार का इनाम भी घोषित किया था. थाना डौकी पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की चैंकिग / तलाश की जी रही थी. चैंकिग के दौरान पुलिस टीम को मुखबिर की सूचना द्वारा सूचना प्राप्त हुयी कि एक व्यक्ति जो कि जो संदिग्ध लग रहा है जिसके पास अवैध हथियार भी हो सकता है.

नगला देवहंश के पास कहीं जाने की फिराक मे खड़ा है पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये 01 अभि0 बबलू उर्फ टाइगर उर्फ जितेन्द्र को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे 01 अदद अवैध तमंचा व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। जिस सम्बन्ध में थाना डौकी पर मु.अ.सं. 157/25 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। उक्त अभियुक्त वर्ष 2002 मे ग्राम राठोरी थाना पिढौरा के हरिओम उर्फ कल्ला के अपहरण के मामले में वांछित चल रहा था।

पूछताछ का विवरण:-
पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा अपना नाम बबलू उर्फ टाइगर उर्फ जितेन्द्र पुत्र शिवकुमार उर्फ राजकुमार बताय गया। अभि0 द्वारा बताया गया कि अभि0 निर्भय गूर्जर गैंग का सक्रिय सदस्य है जिसकी गैंग का मुखिया निर्भय गुर्जर था उक्त दोनो लोग पैसे वाले लोगो का अपहरण करते थे. और उनसे फिरौती वसूलते थे अभि0 का कार्य अपहरण करने वाले व्यक्ति की रेकी कर उस व्यक्ति को साथियो के साथ अपहरण करना व उक्त पकड(अपह्त) को चम्बल के बिहड मे पहुँचाने का होता था उक्त अपहरण की फिरौती गैंग का मुखिया निर्भय गुर्जर वसूलता था और अभि0 का हिस्सा अभि0 को मिल जाता था। अभि0 द्वारा वर्ष 2002 मे राठोरी गाँव के हरिओम उर्फ कल्ला का अपहरण किया गया था जिसके चलते गैंग के मुखिया को पुलिस द्वारा मुठभेड मे मार दिया गया था जिसके बाद अभि0 भूमिगत हो गया था, आज अभियुक्त एक दूध व्यापारी के अपहरण के लिए उसकी रेकी करने के लिए डौकी क्षेत्र मे आया था जिसे पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त का विवरण:-
बबलू उर्फ टाइगर उर्फ जितेन्द्र पुत्र शिवकुमार उर्फ राजकुमार निवासी सैंथा थाना गजनेर जिला कानपुर देहात हाल निवासी जसपुर थाना जसपुर जिला बांदा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Scouts and Guides are serving water to passengers on incoming trains at railway stations in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की भीषण गर्मी में रेलवे स्टेशनों पर आने वाली ट्रेनों में...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Online betting on the IPL was being conducted from a flat in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में हाईप्रोफाइल सोसाइटी के अंदर बने फ्लैट में लग रहा था...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Two sisters who went to a gas cylinder agency in Agra were beaten by howkers…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गैस सिलेंडर के लिए मारामारी. एजेंसी गई दो बहनों को...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: District Magistrate arrived to inspect the ongoing census training in Agra..#agranews

आगरालीक्स…आगरा में चल रहे जनगणना प्रशिक्षण को देखने पहुंचे जिलाधिकारी. 6 मई...

error: Content is protected !!