आगरालीक्स…आगरा में हवन व कन्या पूजन के साथ मनाई दुर्गानवमी. आकर्षक झांकियों से सजा मां दुर्गा का पण्डाल, 11 कन्याओं के पैर पूजकर चुनरी पहनाई, दिए उपहार
मां दुर्गा की स्वरूपा कन्याओं के पैर पूजकर उन्हें चुनरी पहनाई। भोजन करवाया और उपहार दिए। पैर छूकर आर्शीवाद लेने के साथ संदेश था कि महिलाओं का सम्मान करें। जहां स्त्री को पूजा जाता है, लक्ष्मी का वास वहीं होता है। आज तोता का ताल स्थित मां भगवती सेवा मण्डल द्वारा सजे मां दुर्गा के पण्डाल में नवमी के उपलक्ष्य में कन्या पूजन किया गया।
प्रातः हवन के साथ विधि विधान से पूजन हुआ। कन्या पूजन में भक्तों ने कन्यों के पैर पूजे और उन्हें प्रसाद व उपहार दिए। इस अवसर पर पण्डाल को मां दुर्गा की आकर्षक झांकियों से भी सजाया गया। सुबह मंगला आरती के साथ ही प्रतिदिन पण्डाल में भक्ति भाव का गंगा में हर भक्त डुबकी लगा रहा है। संध्या काल में ढोलक मंजीरों संग भक्त मां दुर्गा की भेंट गाएंगे। दो अक्टूबर को भण्डारा व 3 अक्टूबर को सुंदरकाण्ड पाठ के साथ 12 दिवसीय उत्सव का समापन होगा। 4 अक्टूबर को विसर्जन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से मुकेश, आकाश, मनीष, दिनेश कुशवाह, विष्णु, पार्षद विक्रांत कुशवाह, पार्षद अमित पटेल, पिंकी, रिया, सुमन, रूबी आदि उपस्थित थीं।