मथुरालीक्स…मथुरा में युवक ने मजदूर को बना दिया मोस्ट वांटेड सोशल मीडिया पर किया पोस्ट—लिखा—जिंदा या मुर्दा लाने पर पांच लाख का इनाम..पुलिस कर रही जांच
मथुरा के सौंख में एक युवक ने मजदूर का फोटो अपराधी बताते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिया.साथ ही फोटो के साथ लिखा जिंदा या मुर्दा लाने पर पांच लाख रुपय का इनाम लिख दिया. पीड़ित मजदूर ने जब यह देखा तो उसके होश उड़ गए. पुलिस से जाकर गुहार लगाई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ये है मामला
थाना मगोर्रा में गांव पाली डूंगरा है. यहां रहने वाला हेमेश मजदूरी करता है. आरोप है कि छह सितंबर को हेमेश के नाम से गांव के एक युवक ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजजनक पोास्ट कर दिया. इसमें लिखा कि मोस्ट वांटेड अपराधी हेमेश खुटेला को जिंदा या मुर्दा लाने पर पांच लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा.
इस पर हेमेश के पास फोन आना शुरू हो गया. पीड़ित हेमेश ने भी जब पोस्ट देखी तो उसके होश उड़ गए. उसने पुलिस में अरोपी युवक के खिलाफ तहरीर रदी है और कार्रवाई की मांग की है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है.