Wednesday , 22 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra News: Wildlife SOS rescues over 120 reptiles in a month…#agranews
टॉप न्यूज़

Agra News: Wildlife SOS rescues over 120 reptiles in a month…#agranews

317

आगरालीक्स…आगरा में विषैले कोबरा से लेकर विशालकाय अजगर तक: एक महीने में वाइल्डलाइफ एसओएस ने 120 से अधिक सरीसृपों को किया रेस्क्यू

बढ़ते शहरीकरण के कारण साँपों के आवास में दुर्भाग्यपूर्ण गिरावट आई है, जिसके कारण इंसानों और साँपों में अक्सर सामना हो रहा है। परिणामस्वरूप, वाइल्डलाइफ एसओएस ने अकेले सितंबर 2025 माह में ही 120 से ज़्यादा सरीसृपों को सफलतापूर्वक बचाया है– जो इस साल आगरा और उसके आस-पास के इलाकों से रेस्क्यू किए गए सरीसृपों की सबसे बड़ी संख्या है। बचाए गए सरीसृपों में 25 भारतीय रैट स्नेक, 24 कॉमन वुल्फ स्नेक, 21 स्पेक्टेक्ल्ड कोबरा, 18 भारतीय रॉक पाइथन, 12 कॉमन क्रेट और 12 बंगाल मॉनिटर लिज़र्ड सहित कई अन्य प्रजातियाँ शामिल हैं।

मनुष्यों और साँपों के बीच शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व को बढ़ावा देने के अपने निरंतर प्रयास में, वाइल्डलाइफ एसओएस अपनी वन्यजीव आपातकालीन हेल्पलाइन के माध्यम से आगरा और उसके आसपास सक्रिय रूप से बचाव अभियान चलाता है। वनों की कटाई, तेज़ी से बढ़ते शहरीकरण और जलवायु परिवर्तन जैसे बढ़ते खतरों के कारण, साँप और अन्य सरीसृप अपने प्राकृतिक आवास से बाहर निकलकर मानव-अधिकृत क्षेत्रों में प्रवेश करने के लिए मजबूर हो रहे हैं। परिणामस्वरूप, घरों, बगीचों, स्कूलों और खेतों में साँपों और मॉनिटर लिज़र्ड जैसी प्रजातियों का सामना होना आम बात हो गई है।

वाइल्डलाइफ एसओएस के सह-संस्थापक और सीईओ, कार्तिक सत्यनारायण बताते हैं, “सिर्फ़ एक महीने में, आगरा के शहरी और ग्रामीण इलाकों से 120 से ज़्यादा सरीसृपों को बचाया गया। यह इस बात का स्पष्ट संकेत है कि जंगलों का निरंतर रूप से कम होना और जलवायु परिवर्तन किस तरह वन्यजीवों को विस्थापित कर रहा हैं। यह ज़रूरी है कि हम इन सरीसृपों के पारिस्थितिक महत्व को समझें और उनके साथ शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के बारे में जागरूकता फैलाएँ।”

वाइल्डलाइफ एसओएस के डायरेक्टर कंज़रवेशन प्रोजेक्ट्स और सांप विशेषज्ञ, बैजूराज एम.वी. ने कहा, “सांप आगरा के आसपास के प्राकृतिक वातावरण का एक अभिन्न अंग हैं। वे इसी धरती के निवासी हैं। दुर्भाग्य से, गलतफहमियाँ और भय अक्सर उन्हें खतरे में डाल देते हैं। हमारी रैपिड रिस्पांस यूनिट यह सुनिश्चित करने के लिए अथक प्रयास करती है कि ऐसे परिस्थिति के दौरान सरीसृप और लोग दोनों सुरक्षित रहें।”

वाइल्डलाइफ एसओएस की सह-संस्थापक और सचिव, गीता शेषमणि ने कहा, “साँपों के सार्वजनिक स्थानों पर दिखाई देने पर हमारे बचावकर्मी अपनी भूमिका और अपने काम से अच्छी तरह वाकिफ होते हैं। हमारे पास आने वाली हर बचाव कॉल का उद्देश्य सिर्फ़ एक जीवन बचाना ही नहीं, बल्कि लोगों में सरीसृपों के प्रति करुणा बढ़ाना भी है।”

वाइल्डलाइफ एसओएस की रैपिड रिस्पांस यूनिट ऐसी स्थितियों को सहजता से सुलझाने में अहम भूमिका निभाती है, जो सरीसृपों को सुरक्षित रूप से बचाने और उन्हें उपयुक्त जंगल में वापस छोड़ने के लिए कॉल का तुरंत जवाब देती है। वाइल्डलाइफ एसओएस नागरिकों से आग्रह करता है कि वे साँपों या अन्य जंगली जानवर के दिखने पर उन्हें नुकसान न पहुँचाएँ, बल्कि इसकी सूचना उनके आगरा के आपातकालीन बचाव हेल्पलाइन: +91 9917109666 पर रिपोर्ट करें।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: 13 Road Safety Friends to be Deployed in Agra to Reduce Road Accidents…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए तैनात होंगे 13...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Uproar and protests at a Lenskart outlet in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में लेंसकार्ट के आउटलेट पर हंगामा और प्रदर्शन. आखिर क्यों​ पूरे...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

error: Content is protected !!