आगरालीक्स…आगरा में मां भगवती के पंडाल में गूंजे वीर बजरंगी के जयकारे. संगीतमय सुंदरकांड में हुई भगवान श्रीराम और बजरंग बली की आराधना
आज मां भगवती के पण्डाल में वीर बजरंगी के जयकारे गूंजे। सियाराम के उद्घोष के साथ सुन्दर काण्ड के संगीतमय पाठ का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ भाग लिया। पण्डाल में 15 फुट ऊंची मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष मां भेंटो के साथ श्रीराम और बजरंग बली की भी आराधना हुई।

मां भगवती सेवा मण्डल द्वारा आज तोता का ताल स्थित सजे मां दुर्गा के पण्डाल में सुंदरकाण्ड का आयोजन किया गया। एकादशी के दिन आज हरि नाम के लिए समर्पित था। जिसमें सैकड़ों भक्तों ने भाग लिया। ढोलक मंजीरों संग संगीत की स्वरलहरियों पर सुंदर काण्ड के पाठ के साथ श्रीहरि के भजनों पर भक्तजनों ने खूब नृत्य भी किया। भक्ति भाव के गाते झूमते सुन्दरकाण्ड का पाठ सम्पन्न हुआ। अंत में आरती के उपरान्त सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया।
वृंदावन से आए भूदेव कृष्ण शास्त्री व लखनऊ से आए आचार्य लघु मिश्रा द्वारा विधि विधान के साथ प्रतिदिन की तरह चार आरती सम्पन्न करायी। 4 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे विसर्जन किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से मुकेश, आकाश, मनीष, दिनेश कुशवाह, विष्णु, पार्षद विक्रांत कुशवाह, पार्षद अमित पटेल, पिंकी, रिया, सुमन, रूबी आदि उपस्थित थीं।