आगरालीक्स …Agra News: शर्मनाक, आगरा में नाले में नवजात का शव मिला, कुत्ते नोंच नोंच कर खा रहे थे। लोगों का आरोप, अस्पताल से फेंका गया नवजात का शव। ( Agra News: Neonate dead body found in drain in Agra#Agra )
आगरा के ट्रांस यमुना कॉलोनी फेज टू ई ब्लॉक में बुधवार शाम को लोग टहल रहे थे, एक युवक की नजर कुत्तों के झुंड पर पड़ी, नाली से कुत्ता नवजात के शव को नोंच रहा था। नवजात के हाथ पैर भी नोंचे हुए थे और नाल नहीं कटा था, बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
लोगों में आक्रोश, अस्पताल से नवजात का शव फेंकने के आरोप
नवजात के शव को कुत्तों के नोंचने से स्थानीय लोगों में आक्रोश है, उन्होंने ट्रांस यमुना क्षेत्र के अस्पतालों से नवजात के शव को फेंकने के आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।