आगरालीक्स…चार दिन में सोना 5618 रुपये महंगा. चांदी डेढ़ लाख के पार. त्योहार सीजन में डिमांड. जानें आज कितना रहा सोना और चांदी का दाम
सोने और चांदी के दामों में लगातार बढ़ोतरी जारी है. हर दिन रिकॉर्ड बन रहे हैं. गुरुवार 9 अक्टूबर को भी सोना आलटाइम हाई पर पहुंच गया. इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 472 रुपये बढ़कर 1,22,570 रुपये पर पहुंच गया है. वहीं चांदी की कीमत भी 1400 रुपये महंगी होकर 1,54,183 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है. चांर दिन में सोना 5618 रुपये महंगा हुआ है और चांदी 8490 रुपये महंगी.
इस साल सोना 46 तो चांदी 68 हजार हुई महंगी
इस साल सोना अब तक 46 हजार रुपये से अधिक बढ़ा है. 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना की कीमत 76,162 रुपये थी जो अब 1,22,570 रुपये हो गई है. वहीं चांदी का भाव भी 31 दिसंबर 2024 को 86017 रुपये थी जो इस साल 68 रुपये से अधिक बढ़कर अब 1,54,183 रुपय प्रति किलो हो गई है.