आगरालीक्स …Agra News: आगरा के बिल्डर पर मेहंदीपुर बालाजी के एक आश्रम संचालक से फ्लैट के नाम पर एक करोड़ की ठगी के आरोप में मुकदमा। ( Agra News: Ashram Owner lodge FIR against Builder in Agra#Agra )
मेहंदीपुर बालाजी स्थित संकट मोचन आश्रम के संचालक ओल्ड सिदृधार्थ अपार्टमेंट के रहने वाले संतोष कुमार पांडेय ने थाना हरीपर्वत में मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें आरोपल गाए हैं कि उनकी 2012 में शांति निकेतन अपार्टमेंट निवासी राधेश्याम शर्मा से हुई थी, उसने नालंदा बिल्डर्स एंड डेवलपर्स इंडिया लिमिटेड की योजना में फ्लैट बेचने का काम करने की जानकारी दी थी, उन्हें कई फ्लैट दिखाए गए, इसमें से एक फ्लैट पसंद आ गया।
एक करोड़ रुपये दिए, फ्लैट नहीं मिला
आरोप है कि नकदी और बैंक खाते के माध्यम से संतोष कुमार पांडेय ने एक करोड़ रुपये दिए लेकिन समय पूरा होने पर भी बैनामा नहीं किया गया और रकम भी वापस नहीं की। तकादा करने पर आरोपी ने 28 मार्च 2023 को स्टांप पेपर पर लिखकर 75 लाख रुपये वापस देने की बात कही।
रकम नहीं की वापस
आरोप है कि उनको पहले दो सप्ताह में 40 लाख रुपये लौटाने के लिए कहा गया, इसके बाद हर सप्ताह पांच लाख रुपये देने की बात कही गई लेकिन रकम नहीं लौटाई, थाना हरीपर्वत पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।