आगरालीक्स…आगरा में घुटने का दर्द और स्लिप डिस्क की बीमारी को भूल डांडिया पर जमकर नाचीं महिलाएं. 70 महिलाओं ने एक साथ किया डांडिया.
जिस उम्र में आकर महिलाएं अपने आप को बुजुर्ग समझने लगती हैं, तो वहीं कुछ महिलाएं अपने घुटनों के दर्द से परेशान होकर बंद कमरे तक अपने आप को सीमित लेती हैं, ऐसी महिलाओं के लिए प्रशांत हेल्थ पॉइंटएंड फिजियोथैरेपी सेंटर द्वारा अवार्ड प्रोग्राम एवं डांडिया कार्यक्रम का आयोजन दीपावली के उपलक्ष में रखा गया। डायरेक्टर डॉक्टर प्रशांत गुप्ता ने बताया कि इस कार्यक्रम में 70 परसेंट वह महिलाएं हैं जो घुटने के दर्द से परेशान हैं, स्लिप डिस्क बीमारी से ग्रसित है. जिनके घुटनों का ऑपरेशन डॉक्टर ने बता दिया है।
उन्होंने कहा कि कुछ महिलाएं अपने बढ़ते वजन से परेशान हैं। ऐसी महिलाओं को इस कार्यक्रम में हमने आमंत्रित किया। जो घर से निकलकर लोगों से मिले और अपने आप को पहचाने। डांडिया कार्यक्रम की तैयारी पिछले 1 महीने से प्रशांत हेल्थ प्वाइंट के द्वारा कराई जा रही थी। डांडिया कार्यक्रम में 70 महिलाओं ने एक साथ डांडिया नृत्य किया।
अवार्ड फंक्शन में सबको रिज़ल्ट के हिसाब से अवार्ड दिए गए. कार्यक्रम में निधि उषा, पूर्वी जैन, कांता माहेश्वरी, राधिका कपूर, मोना, शिल्पी गुप्ता आदि उपस्थित रहे।