आगरालीक्स…आगरा में लगी माटीकला प्रदर्शनी. दीपोत्सव में स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता पर जोर
उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड के तत्वावधान में मंडल स्तरीय माटीकला प्रदर्शनी का आयोजन कमला नगर स्थित दाऊजी में पार्क किया जा रहा है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के महानगर उपाध्यक्ष नीरज गुप्ता रहे। उनके साथ बल्केश्वर मंडल की टीम ने शिरकत की। यह प्रदर्शनी 19 अक्टूबर तक रहेगी।
सर्वप्रथम महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात गणेश वंदना की प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। नीरज गुप्ता ने कहा माटीकला प्रदर्शनी हमारी संस्कृत की छाप छोड़ती है। हमें दीपावली पर ज़्यादा से ज्यादा स्वदेशी वस्तुओं का प्रयोग करना चाहिए। बल्केश्वर मंडल अध्यक्ष शिव शैलेंद्र सिंह ने कहा माटीकला लुप्त होती जा रही है, जिसको देखते हुए हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वदेशी पर ज़ोर दे रहे हैं। सौंदर्य प्रसाधन, औषधि और घरों के सजावट का सामान हमें स्वदेशी ही अपनानना चाहिए। मेले में गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां भी बहुतायत मात्रा में उपलब्ध थीं। इस मौके पर शरद माहेश्वरी, पल्लव गुप्ता, लाल सिंह शाक्य, मनोज गुप्ता, सचिन मित्तल, राज कुमार शाक्य आदि मौजूद रहे।