आगरालीक्स…आगरा में अशोक लेलैंड ने नई डीलरशिप मैसर्स आत्माराम आटोसेल्स किया लॉन्च. आधुनिक वर्कशॉप के साथ…
वाणिज्यिक वाहन क्षेत्र की अग्रणी कंपनी अशोक लेलैंड ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र में अपने नई डीलर शिप का उद्घाटन करते हुए आगरा में नई डीलरशिप मैसर्स आत्माराम ऑटोसेल्स का लॉन्च किया । यह नई डीलरशिप दिल्लीसे चेन्नई को जोड़ने वाले व्यस्त नेशनल हाईवे NH-19 पर स्थित है। इस अवसर पर कंपनी के हेड – नेटवर्क अजय अरोड़ा ने इस अत्याधुनिक सुविधा का औपचारिक उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह में अरिंदमदास (जोनल मैनेजर, नॉर्थजोन-1), दीपक राजदान (जोनल सर्विस मैनेजर, नॉर्थजोन-1), अनमय सक्सेना (रीजनल मैनेजर – उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड), मनु कालिया (रीजनल मैनेजर – पश्चिमी यूपी), दिलीप कुमार दास (रीजनल सर्विस मैनेजर), विशाल वर्मा (एरिया मैनेजर – क्षेत्रीय कार्यालय आगरा), अनुजसिंह (रीजनल नेटवर्क मैनेजर – उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड) तथा आत्माराम ग्रुप के मार्गदर्शक नवल किशोर, रमेश अग्रवाल, संजय अग्रवाल भी उपस्थित रहे।
आगरा की यह नई डीलरशिप एक आधुनिक वर्कशॉप से सुसज्जित है, जिसमें 12 सर्विस बे उपलब्ध हैं। यहाँ नवीनतम डायग्नोस्टिक टूल्स और उन्नत उपकरणों से लैस सुविधाएँ हैं, जो अशोक लेलैंड के विविध वाणिज्यिक वाहनों की श्रेष्ठ रख रखाव और मरम्मत सेवाएँ सुनिश्चित करती हैं। कंपनी पूरे भारत में अपने नेटवर्क विस्तार को मजबूत करने के प्रति कटिबद्ध बनी हुई है। अशोक लेलैंड के एक प्रवक्ता ने कहा -“इस विस्तार के साथ, अशोक लेलैंड ग्राहक कें द्रत पहल को प्राथमिकता देना जारी रखेगी, ताकि इसका नेटवर्क कुशल तकनीशियनों, असली पार्ट्स और अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से अभूतपूर्व सेवाएँ प्रदान करे। नई डीलरशिप के खुलने से न केवल ग्राहकों तक आसानी से पहुँचा जा सकेगा, बल्कि बेहतर आफ्टर-सेल्स सपोर्ट देकर ग्राहक संबंधों को और अधिक मजबूत एवं दीर्घ कालिक बनाया जा सकेगा।” इस कार्यक्रम में 300 से अधिक ग्राहक, फाइनेंसर, बॉडी बिल्डर्स और पार्ट्स रिटेलर्स उपस्थित रहे। उद्घाटन समारोह के दौरान भाग्यशाली ग्राहकों को 75 वाहनों की चाबियाँ सौंपी गई।
इस अवसर पर बोलते हुए मैसर्स आत्माराम ऑटो सेल्स के दिेशक अंशुल अग्रवाल, ऋषभ अग्रवाल, तनय अग्रवाल, राघव अग्रवाल, ने कहा – अशोक लेलैंड के साथ अपनी साझेदारी को मजबूत करने और उत्तर प्रदेश में बढ़ती ग्राहक मांग को पूरा करने पर हम उत्साहित हैं। यह नया आउटलेट क्षेत्र में अशोक लेलैंड ब्रांड की उपस्थिति को और सशक्त करेगा तथा बाजार में इसकी प्रमुख भूमिका को मजबूत करेगा। अशोक लेलैंड लंबे समय से सम्पूर्ण भारत में एक विश्वसनीय और पसंदीदा नाम रहा है, और इस डीलरशिप के माध्यम से हम इसकी समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाते हुए अपनी पहुँच का विस्तार करेंगे तथा विभिन्न परिवहन आवश्यकताओं के अनुरूप व्यापक मोबिलिटी समाधान प्रदान करेंगे।
कंपनी के प्रबंध निदेशक अंशुल अग्रवाल ने आगे बताया कि कंपनी ने आगरा के साथ-साथ इटावा में भी एक आधुनिक वर्कशॉप का शुभारंभ किया है, जो ग्राहकों के प्रति कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इटावा की यह नई वर्कशॉप आसपास के क्षेत्रों में अशोक लेलैंड वाहनों की बिक्री उपरांत सेवाओं को पूरा करने में मदद करेगी तथा इस क्षेत्र में कंपनी के प्रभाव को और मजबूत बनाएगी।