यूपीलीक्स…अयोध्या में भव्य दीपोत्सव..मां सीता और लक्ष्मण सहित अयोध्या पहुंचे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने उतारी आरती…26 लाख 11 हजार 101 दीये जलाए जाएंगे
अयोध्या में इस समय भव्य दीपोत्सव मनाया जा रहा है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने रामकथा पार्क के मंच पर श्रीराम का राजतिलक किया और माता सीता का आशीर्वाद लिया. श्रीराम राज्याभिषेक समारोह के दोरान पूरा पार्क श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा. सीएम योगी ने श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न और गुरु वशिष्ठ का भी तिलक कर माल्यार्पण किया और आरती उतारी.

इससे पहले अयोध्या में मानो त्रेता युग जीवंत हो गया हो. पुष्पक विमान रूपी हेलीकॉप्टर से राम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान के स्वरूप रामकथा पार्क हेलीपैड पहुंचे. यहां सीएम योगी आदित्यनाथ ने कई मंत्रियों के साथ भगवान के स्वरूपों की अगवानी की. यहां राम जानकी की वंदना के साथ भरत मिलाप भी हुआ.
राम की पैडी पर 29 लाख से अधिक दीये बिछा दिए गए हैं. दीपोत्सव पर 26 लाख 11 हजार 101 दीये जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया जाएगा. इस कार्य के लिए 33 हजार वॉलंटियर्स लगाए गए हैं.
