आगरालीक्स…Video आगरा में ताजमहल देखने आई 14 साल की लड़की बेहोश होकर गिरी. पुलिस के तत्काल एक्शन से मिला उपचार. जताया आभार
आगरा के ताजमहल में देखने आई 14 साल की एक लड़की की अचानक तबीयत खराब हो गई और वो बेहोश होकर गिर गई. मौके पर पहुंची पुलिस की क्विक रिस्पांस टीम ने तुरंत लड़की को अस्पताल पहुंचाया. ताज सुरक्षा पुलिस के जवान भी मौके पर पहुंच गए. अब उसकी हालत में लगातार सुधार है.
14 साल की महेसाणा रविवार को परिजनों के साथ ताजमहल देखने के लिए पहुंची थी. स्मारक में अचानक उसकी तबीयत खराब होने लगी. इस पर परिजन घबरा गए. ताज सुरक्षा पुलिस के जवान सूचना पर वहां पहुंचे और किशेरी को क्विक रिस्पांस टीम की मदद से तुरंत अस्तपाल पहुंचाया. अस्पताल में उसकी सेहत में सुधार हुआ है. किशोरी का ब्लड प्रेशर लो हो गया था जिसके चलते वो बेहोश हो गई थी. परिजनों ने तुरंत सहायता के लिए पुलिस का आभार जताया है.