आगरालीक्स…आगरा—नोएडा यमुना एक्सप्रेस वे पर एक्सीडेंट में पिता—पुत्र की मौत. बाइक से आ रहे थे आगरा की ओर, मथुरा में अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
आगरा—नोएडा यमुना एक्सप्रेस वे पर नोएडा से आगरा की ओर आ रहे बाइक सवार पिता—पुत्र की एक्सीडेंट में दर्दनाक मौत हो गई है. एक अन्य बेटा गंभीर रूप से घायल है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
हादसा मथुरा के बाजना कट पर सुबह करीब सात बजे हुआ है. पुलिस के अनुसार उरई जालौन के रहने वाले काशी प्रसाद अपने दो बेटों विकास और सनी के साथ नोएडा की ओर से आगरा की ओर आ रहे थे. मथुरा के बाजना कट के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक्सीडेंट हो गया. इसमें काशी प्रसाद और उनके एक बेटे विकास की मौके पर ही मौत हो गई. सनी गंभीर रूप से घायल है उसे नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.