आगरालीक्स…दिवाली के बाद सोना—चांदी की कीमतों में भारी गिरावट. दो दिन में सोना 5677 तो चांदी 25 हजार रुपये तक हुई सस्ती
दिवाली के बाद सोना और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है. सोना जहां अपने आल टाइम हाई से 5677 रुपये सस्ता हुआ है तो वहीं चांदी भी रिकॉर्ड हाई से 25599 रुपये सस्ती हुई है.
इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार 22 अक्टूबर को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना का दाम 3726 रुपये घटकर 123907 रुपये पर आ गया है तो वहीं चांदी के दाम आज यानी बुधवार को 10549 रुपये सस्ते होकर 152501 रुपये प्रति किलो पर आ गए हैं. दिवाली वाले दिन सोना 129584 रुपये था तो वहीं चांदी 178100 रुपये तक पहुंच गई थी.