आगरालीक्स…आगरा की सान्वी भाटिया के नेतृत्व में यूपी अंडर 19 महिला क्रिकेट टीम घोषित. आगरा की सुप्रीया अरेला और भारती सिंह भी टीम में…26 अक्टूबर से शुरू हो रहा यह टूर्नामेंट
आगरा की सान्वी भाटिया को यूपी अंडर 19 महिला क्रिकेट टीम का कप्तान बनाया गया है.सान्वी के नेतृत्व में यूपी की टीम 26 अक्टूबर से भिलाई में शुरू होने जा रहे बीसीसीआई अंडर 19 महिला टी 20 ट्राफी टूर्नामेंट में खेलेगी. टीम में 22 सदस्यों की घोषणा की गई है. जिसमें आगरा की सान्वी के अलावा सुप्रीया अरेला और भारती सिंह भी टीम में शामिल हैं.
चयनित टीम में सबसे ज्यादा लखनऊ की छह खिलाड़ियों को जगह मिली है. वहीं कानपुर, आगरा, सहारनपुर और मेरठ की तीन तीन खिलाड़ियों को जगह मिली है. इसके अलावा गाजियाबाद की दो, मुरादाबाद और हापुड़ की एक—एक खिलाड़ी का चयन हुआ है.
ये है टीम
सान्वी भाटिया (कप्तान), सुप्रीया अरेला, भारती सिंह (तीनों आगरा से), मनीषा चौधरी, कल्पना, वंशिका नाकुड (तीनों सहारनपुर से), चांदनी शर्मा, प्रियांशी यादव, तान्या सिंह, अरिशा मुस्तफा, शशी बालन, साना खान (सभी लखनऊ से), रिया भाटी, जान्वी बालियान, पलक सिंह (तीनों मेरठ से), विधुशी मिश्रा, सिद्धी मिश्रा, निशा वर्मा (तीनों कानपुर से), खुशी त्यागी, श्रान्या टंडन (दोनों गाजियाबाद से), शुभ चौधरी (मुरादाबाद), तनिष्का राठौर (हापुड़)