Monday , 15 June 2026
Home बिगलीक्स Agra News: Jeweller four Year old son free from kidnappers, Two arrested in police encounter, Video#Agra
बिगलीक्स

Agra News: Jeweller four Year old son free from kidnappers, Two arrested in police encounter, Video#Agra

433

आगरालीक्स….Agra News: वीडियो आगरा में ज्वैलर्स के चार साल के बेटे को किडनैप कर दो लाख की फिरौती मांगने वाले दो आरोपी पुलिस मुठभेड़ में अरेस्ट, पुलिस की 10 टीमें लगीं, आठ घंटे में बच्चे को कराया मुक्त। ( Agra News: Jeweller four Year old son free from kidnappers, Two arrested in police encounter, Video#Agra )


आगरा के यमुना पार के सुशील नगर में सोनू वर्मा अपनी पत्नी कामिनी और चार चाल के बेटे जय वर्मा के साथ रहते हैं, उनकी प्रकाश नगर में राधे राधे ज्वैलर्स के नाम से सोने चांदी की दुकान है। उनके घर से 100 मीटर की दूरी पर पिता निहाल सिंह, मां पदमा और छोटा भाई गगन रहता है। शुक्रवार दोपहर एक बजे जय अपने घर से 100 मीटर दूर दादी के घर पर जा रहा था, इसी दौरान एक युवक उसे अपने साथ ले गया। जय वर्मा का किडनैप करने के बाद व्हाटस एप पर कॉल कर दो लाख की फिरौती मांगी।
10 टीमें लगाई गईं, आठ घंटे में बच्चा कराया मुक्त
डीसीपी सिटी सोनम कुमार के अनुसार, 10 टीमें लगाई गईं, सर्विलांस टीम भी ​एक्टिव रही, रात नौ बजे बच्चे को मुक्त करा लिया गया। इसके बाद टीम किडनै करने वालों की धरपकड़ के प्रयास में जुट गईं। शनिवार सुबह थाना एत्मद्दौला पुलिस टीम व सर्विलांस नगर जोन व एसओजी नगर टीम द्वारा चेकिंग के दौरान बच्चे का अपहरण करने वाले साबिर व सत्य प्रकाश उर्फ बबलू से मुठभेड़ हो गई, दोनों को पैर में गोली लगने से घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया।
चाचा ने तीन साथियों के साथ मिलकर कराया किडनैप
पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि सोनू वर्मा का छोटा भाई गगन कुछ काम नहीं करता है, उसने अपने साथी आकाश, साबिर और सत्य प्रकाश की मदद से अपने भतीजे जय वर्मा को किडनैप कराकर दो लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। पुलिस गगन और आकाश की तलाश में जुटी है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Commercial Flight start from Noida Jewar International Airport

आगरालीक्स… वीडियो नोएडा जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आज से उड़ान सेवाएं शुरू,...

बिगलीक्स

Agra Live News: 30 year old DEI research woman scholar died

आगरालीक्स …Agra Live News: आगरा के दयालबाग शिक्षण संस्थान की शोध छात्रा...

बिगलीक्स

Agra Live News: Rain forecast today in Agra

आगरालीक्स….Agra News: आगरा में आज कैसा रहेगा मौसम, जानेंआगरा में सोमवार सुबह...

बिगलीक्स

Agra Live News: All News Papers review 15th June 2026

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में 15 जून का मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ महाकुंभ...

error: Content is protected !!