आगरालीक्स…आगरा में कार एक्सीडेंट में तीन मृतकों के शव नगला बूढ़ी पहुंचे. कोहराम मचा. रोते—रोते परिजन हुए बेहोश…एक शव सादाबाद तो एक शव बोदला पहुंचा..
अगरा के नगला बूढ़ी चौराहे पर शुक्रवार देर शाम करीब साढ़े आठ बजे कार हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. तेज रफ्तार कार ने पहले एक डिलीवरी बॉय को टक्कर मारी और फिर भागते समय चार और लोगों की जान ले ली. हादसे के बाद से नगला बूढ़ी में कोहराम मचा हुआ है. इधर आज शनिवार को तीन मृतकों के शव नगला बूढ़ी पहुंचे तो डिलीवरी बॉय का शव बोदला और मृतक महिला का शव उसके ससुराल सादाबाद भेजा गया.
पुलिस ने समय के अंतराल में आए शव
पुलिस ने नगला बूढ़ी में 10 मिनट से ज्यादा शवों को नहीं रखने दिया. शनिवार को शव आने पर स्थिति न बिगड़े इसके लिए पुलिस सुबह से अलर्ट थी. पीएसी भी यहां पहुंच गई थी. मृतकों के परिजनेां को पहले ही बाहर बुला लिया गया था. पुलिस ने स्थिति को भांपते हुए एक साथ तीनों शव यहां नहीं भेजे. सबसे पहले बंटेश का शव आया. शव को पांच मिनट के लिए उतारा और परिजनों को चेहरा दिखाकर शव को सीधे पोइया घाट स्थित शमशान घाट भेज दिया. इसके कुछ समय बाद कृष और फिर कमल का शव पहुंचा. वहीं मृतक बबली का शव सादाबाद उसकी ससुराल भेजा गया है. इसके अलावा डिलीवरी बॉय भानुप्रताप का शव बोदला भेजा गया.
परिजनों में मचा कोहराम
एक एक कर जब तीनों शव नगला बूढ़ी पहुंचे तो परिजनों में कोहराम मच गया. बंटेश के परिजनों के आंसू नहीं रुक रहे थे तो वहीं कृष का शव पहंुंचने पर उसकी बहनें लिपट गईं. सभी बार—बार यह बोल रहे थे कि हमें मुआवजा नहीं चाहिए बस हमारा भाई हमें वापस लौटा दो.