आगरालीक्स…आगरा में शादी का झांसा देकर विवि के प्रोफेसर पर रिसर्च स्कॉलर के ने लगाया शारीरिक शोषण का आरोप, मुकदमा दर्ज..विवि में जांच कमेटी गठित
आगरा के आंबेडकर विवि के खंदारी परिसर के स्कूल ऑफ बेसिक साइंस के केमिस्ट्री के एक प्रोफेसर दो साल से पीएचडी कर रही रिसर्च स्कॉलर के गाइड हैं। रिसर्च स्कॉलर द्वारा थाना न्यू आगरा में दी तहरीर में आरोप लगाए हैं कि प्रोफेसर शादीशुदा हैं इसके बाद भी बहला फुसलाकर शादी करने का झांसा देकर दो साल से शारीरिक शोषण कर रहे हैं। जब शादी करने के लिए कहा तो टहलाने लगे। धमकी दी कि पीएचडी खतरे में पड़ जाएगी। रिसर्च स्कॉलर का आरोप है कि मध्य प्रदेश के खजुराहो के होटल में शादी का झांसा देकर तीन दिन तक शारीरिक शोषण किया। अभी कुछ दिन पहले मथुरा के होटल में रात में स्टे कराया और शारीरिक शोषण किया।
थाना न्यू आगरा पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
छात्रा का आरोप है कि पिछले दो साल से हर रविवार को खंदारी परिसर में संस्थान में अपने आफिस में दोपहर दो से छह बजे तक बुलाते हैं। शनिवार यानी 25 अक्टूबर को खंदारी परिसर में अपने आफिस में बुलाया। हाथापाई की, मोबाइल छीनने की कोशिश की। दो साल तक शारीरिक शोषण किया और अब शादी करने से साफ इन्कार कर दिया है। धमकी दी है कि करियर बावजूद कर दुंगा। थाना न्यू आगरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। रिसर्च स्कॉलर द्वारा उपलब्ध कराए गए सुबूतों की जांच कर रही है।
विवि की इंटरनल कम्पलैंट कमेटी करेगी जांच
इस मामले के सामने आने के बाद विवि की कुलपति प्रो. आशुरानी ने गंभीरता से लेते हुए जांच कमेटी गठित की है। कुलपति ने इसके लिए आंतरिक शिकायत समिति को जांच के लिए संदर्भित किया है। कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन महिला छात्राओं के उत्पीड़न के किसी भी प्रकरण को अत्यंत गंभीरता से लेता है तथा एक सुरक्षित, सम्मानजनक और समान अवसर वाला शैक्षणिक वातावरण सुनिश्चित करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।