आगरालीक्स…आगरा में 2 नवंबर को सामूहिक विवाह समारोह. 11 जोड़े एक दूजे संग बंधेंगे जीवनभर के बंधन में
कमला नगर स्थित सद्भावना पार्क में इस वर्ष का सामूहिक विवाह समारोह बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ आयोजित किया जा रहा है। सद्बावना पार्क सेवा समिति के अनुसार, इस समारोह में 12 कन्याएँ डोली में विदा होंगी। विवाह की सभी रस्मों को रीति रिवाज के साथ सम्पन्न किया जाएगा। प्रातः दस बजे घुड़चड़ी और शाम 4 बजे विदाई होगी।
यह जानकारी आज सद्भावना पार्क में आयोजित आमंत्रण पत्र विमोचन कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष मुरारीप्रसाद अग्रवाल व मीडिया प्रभारी एडवोकेट दीपक माहेश्वरी ने दी। बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत 1 अक्टूबर को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मेहंदी उत्सव से होगी। जिसमें दुल्हनों के हाथों में मेहंदी रचाई जाएगी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ भी दी जाएँगी। इसके बाद 2 अक्टूबर को मुख्य विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। संयोजक विनोद गोयल व गौरव पोद्दार ने बताया कि प्रातः दस बजे कमला नगर श्रीराम चौक से घुड़चड़ी होगी। धूमधाम के साथ बारात सद्भावना पार्क पहुंचेगी, जहां बारात का स्वागत किया जाएगा।
वरमाला दोपहर 12 बजे, सम्मान समारोह दोपहर 1 बजे व विदाई समारोह शाम 4 बजे होगा। समिति के सदस्यों ने बताया कि सामूहिक विवाह का उद्देश्य समाज में सादगी, एकता और सामाजिक सहयोग का संदेश देना है। महामंत्री विनोद गर्ग, कोषाध्यक्ष सुरेश मांगलिक, संयोजक भगवान अग्रवाल, सहसंयोजक सुशील कुमार गुप्ता ने बताया कि विवाह के लिए सभी व्यवस्थाएँ पूरी कर ली गई हैं। दंपतियों को आवश्यक गृहस्थी सामग्री भी भेंट की जाएगी। समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन और क्षेत्रवासी बड़ी संख्या में शामिल होंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से अनिल गोयल, अरुण जैन, रविकांत अग्रवाल, कान्ता प्रसाद अग्रवाल, आरएस गुप्ता, चारू अग्रवाल, मीरा, सीमा, शुचि, अंजली, सरिता, ममता सिंघल, प्रयंका आदि उपस्थित थे।