Tuesday , 21 April 2026
Home बिगलीक्स Agra News: DM held a meeting regarding SIR, door-to-door voter counting will be done….#agranews
बिगलीक्स

Agra News: DM held a meeting regarding SIR, door-to-door voter counting will be done….#agranews

308

आगरालीक्स…आगरा में घर—घर जाकर वोटर्स की गणना की जाएगी. फर्जी मतदाताओं को हटाने का होगा काम. जानिए आगरा में कितने मतदाता हैं, किस तरह चलेगा यह अभियान

चुनाव आयोग द्वारा उत्तर प्रदेश सहित 12 राज्यों में एसआईआर यानी विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण कार्य चलाने का निर्णय लिया गया है. इसके तहत डुप्लीकेट, फर्जी और मृत मतदाताओं को सूची में से हटाया जाएगा. चुनाव आयोग के इसी निर्णय के तहत आगरा में भी घर—घर जाकर मतदाताओं की गणना की जाएगी और फर्जी व डुप्लीकेट वोटर्स को सूची में से हटाया जाएगा. बुधवार को जिलाधिकारी और जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी की अध्यक्षता में राजनैतिक दलों के साथ एसआईआर के संबंध में बैठक की गई.

एक महीने तक घर—घर जाएंगे बीएलओ
बैठक में बताया गया कि 28 अक्टूबर से 03 नवम्बर, 2025 तक विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) से संबंधित तैयारी, ट्रेनिंग एवं गणना प्रपत्रों का मुद्रण किया जायेगा. 04 नवम्बर से 04 दिसम्बर 2025 तक बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का मतदाताओं को वितरण किया जायेगा एवं प्रपत्रों को भरवाकर प्राप्त किया जायेगा. 09 दिसम्बर, 2025 को आलेख्य/ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन होगा. 8 जनवरी 2026 तक दावे और आपत्तियां दाखिल होंगी. नोटिस जारी किये जाने, सुनवाई एवं सत्यापन व दावे और आपत्तियों का निस्तारण एवं गणना प्रपत्रों पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा निर्णय किये जाने की अवधि 09 दिसम्बर, 2025 से 31 जनवरी, 2026 तक होगी. 07 फरवरी, 2026 को निर्वाचक नामावली का अन्तिम प्रकाशन किया जाएगा।

आगरा में 3599842 मतदाता
वर्तमान में जनपद में लगभग 3599842 मतदाता तथा 3696 मतदेय स्थल है। 09 निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा 36 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं 3696 बूथ लेवल अधिकारी कार्यरत हैं। निर्वाचक के लिए पात्रता यथा मतदाता भारत का नागरिक हो, न्यूनतम 18 वर्ष की आयु होनी चाहिए, निर्वाचन क्षेत्र का मामूली तौर से निवासी हो तथा किसी विधि के अन्तर्गत निरर्हित न हो।

एईआरओ होंगे हर तहसील के लिए प्रमुख पदाधिकारी
बैठक में बताया गया कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) के लिए प्रमुख पदाधिकारी प्रत्येक तहसील के लिए सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एईआरओ रहेंगे, जिनके निर्णय के विरूद्ध प्रथ्ज्ञम अपील की सुनवाई जिला मजिस्ट्रेट द्वारा की जायेगी तथा जिला मजिस्ट्रेट के निर्णय के विरूद्ध दूसरी अपील की सुनवाई प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा की जायेगी। बूथ लेबल अधिकारियों द्वारा नए निर्वाचकों को सम्मिलित करने हेतु प्रपत्र-6 एवं घोषणा प्रपत्र एकत्र करना एवं मिलान/लिंकिंग में उन्हें सहायता करना, गणना प्रपत्र को भरने व ईआरओ/एईआरओ को जमा करने में निर्वाचक की सहायता करना, प्रत्येक निर्वाचक के घर का कम से कम 03 बार भ्रमण करना, निर्वाचक, विशेष रूप से शहरी मतदाता/अस्थायी प्रवासी, गणना प्रपत्र को ऑनलाइन भी भर सकते हैं, मृत, स्थायी रूप से स्थानांतरित तथा एक से अधिक स्थानों पर पंजीकृत निर्वाचकों की पहचान किया जायेगा, गणना चरण के दौरान गणना प्रपत्र के अलावा अन्य कोई अभिलेख एकत्र करने की आवश्यकता नहीं है.

22 साल बाद एसआईआर
बैठक में डीएम ने बताया कि प्रदेश में इसके पहले विशेष प्रगाढ पुनरीक्षण वर्ष 2003 में हुआ था, लगभग 22 वर्ष के अंतराल के बाद पुनः भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण की प्रक्रिया की जा रही है. उन्होंने मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों से आग्रह किया कि वह निर्वाचक नामावलियों के उक्त पुनरीक्षण कार्यक्रम हेतु प्रत्येक मतदेय स्थल पर अपने दल से सम्बन्धित बूथ लेवल एजेन्ट की नियुक्ति कर लें, बूथ लेवल एजेन्ट उसी मतदान केन्द्र/मतदेय स्थल का मतदाता होना चाहिए. उन्होंने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से राजनैतिक शुद्धता और पारदर्शिता के लिए मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण प्रयासों में सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की.

राजनीतिक दलों ने दिए सुझाव
राजनीतिक दलों द्वारा पुनरीक्षण प्रक्रिया के संबंध में सुझाव और शिकायतें दी गई, जिन पर उचित संज्ञान लिया गया साथ ही राजनैतिक दलों द्वारा बीएलओ की मानीटरिंग करने तथा उनके द्वारा प्रतिदिन कितने फार्म कलेक्ट किया गया, मतदान केंद्रों पर फार्म भरवाने की तिथि, आवश्यक दस्तावेज और बीएलओ (ब्लॉक लेवल ऑफिसर) के प्रशिक्षण तथा ससमय घर-घर जाकर फार्म प्राप्त करने आदि पर विशेष बल दिया गया, जिससे निर्वाचक नामावली में सभी योग्य मतदाताओं के नाम यथासमय जोड़े/विलोपित किए जा सके. जिस पर जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी राजनैतिक दलों को आस्वश्त किया गया कि सभी प्रक्रिया आनलाइन है, सभी बीएलओ को अलग अलग स्टेप फॉलो कराया जायेगा, लगभग 3599842 मतदाता है, घर-घर जाकर उन्हें फार्म देना होगा, उन्होंने सभी राजनैतिक दलों से सहयोग की अपेक्षा की.

ये रहे उपस्थित
बैठक में महानगर उपाध्यक्ष भाजपा महेश शर्मा, जिला महासचिव बीएसपी अरविन्द, महानगर अध्यक्ष सपा चौधरी वाजिद निसाद, महा सचिव सपा हरीमोहन लोधी, महानगर उपाध्यक्ष कांग्रेस कपिल गौतम, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष अपना दल गोपाल चाहर, भाजपा सुधीर टन्डन, अपर जिलाधिकारी (नगर)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी यमुनाधर चौहान, अपर नगर मजिस्ट्रेट (द्वितीय) विनोद कुमार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Truck hit car on Agra Firozabad Highway in Agra

आगरालीक्स …Agra News: वीडियो देखें …आगरा में हाईवे पर ट्रक की टक्कर...

बिगलीक्स

Agra Live News: Agra’s New DM Manish Bansal will take charge today, Wife DM Noida Medha Roopam native of Agra

आगरालीक्स ..Agra News: .आगरा के डीएम मनीष बंसल आज कार्यभार संभालेंगे, आईआईटी...

बिगलीक्स

Agra Live News: Woman oppose Marriage of Boy friend in Agra

आगरालीक्स …Agra News: आगरा में​ रिलेशनशिप में रह रही युवती ने बारात...

बिगलीक्स

Agra Live News: Two car collides on Mugal Road Agra, Couple & His two child injured, Video

आगरालीक्स…Agra News: आगरा में शादी से लौटते समय रात में दो कारों...

error: Content is protected !!