आगरालीक्स…दर्दनाक..आगरा में घर के बाहर खेल रहे मासूम को स्कूल बस ने कुचला. बच्चे की मौत से परिजनों में मचा कोहराम..
आगरा के निबोहरा के गांव गढ़ी धर्मजीत में दर्दनाक हादसा हुआ है. घर के बाहर खेल रहे मासूम को एक स्कूली बस ने रौंद दिया जिससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है. वहीं बस चालक मौके से फरार हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है.
थाना निबोहरा में गांव गढ़ी धर्मजीत है. यहां सतेंद्र पुत्र पप्पू सिंह रहते हैं. परिजनों द्वारा पुलिस को दी जानकारी में बताया कि गुरुवार सुबह 8 बजे उनका चार साल का भतीजा कार्मिक पुत्र नेत्रपाल घर के पास ही सड़क किनारे अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था. तभी एक स्कूल की बस ने कार्तिक को टक्कर मार दी हादसे में कार्तिक की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद चालक बस लेकर मौके से भाग गया.
इधर सूचना पर पुलिस पहुंच गई. परिवार में कोहराम मच गया. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. बस चालक के खिलाफ तहरीर दी गई है. स्कूल बस श्रीमती गोमती देवी इंटर कॉलेज कुतकपुर रोहई शमसाबाद की है.