मथुरालीक्स…मायके जाने की जिद, पति ने मना किया तो नौ माह की गर्भवती ने फंदा लगाकर दे दी जान…
आगरा मंडल के मथुरा जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है. यहां के नसीटी गांव में रहने वाली एक नौ माह की गर्भवती महिला ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी. महिला अपने पति से मायके जाने की जिद कर रही थी लेकिन पति ने मना कर दिया था और कहा था कि दो तीन दिन में चले जाएंगे. इसी बात से नाराज महिला ने अपनी जान दे दी. मृतक महिला के प्रसव की तारीख 2 नवंबर थी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
घटना थाना मांट के गांव नसीटी की है. यहां रहने वाले उमेश की साथी दो साल पहले सादाबार के गांव बिथैरा में रहने वाली प्रिया के साथ हुई थी.उमेश नोएडा के एक होटल में काम करते हैं. प्रिया इस समय नौ माह की गर्भवती थी और दो नवंबर को उसके प्रसव की तारीख थी. 15 दिन पहले नोएडा में एक एक्सीडेंट में पति उमेश घायल हो गया था. उन्हें घर लाया गया था. तीन दिन पहले प्रिया के पिता मेघश्याम उमेश को देखने के लिए बेटी की ससुराल आए थे. यहां से लौटते समय वह भी सड़क हादसे में घायल हो गए. परिजनों ने आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था.
घायल पिता को देखने के लिए प्रिया ने उमेश से मायके जाने की जिद की. इसको लेकर दोनों के बीच मंगलवार शाम को विवाद हो गया. पति का कहना था कि उसके सिर पर चोट है जिससे वह जाने में असमर्थ है. उसने दो से तीन दिन बाद चलने के लिए कहा. इसके बाद उमेश नीचे बने कमरे में सोने चला गया जबकि प्रिया ऊपर वाले कमरे में चली गई. बुधवार सुबह वह कमरे से उतरकर नहीं आई तो पति उमेश ने जाकर देखा तो कमरे की कुंदी अंदर से बंद थी.
काफी आवाज लगाने पर भी कोई हलचल नहीं हुई तो उन्होंने परिजनों को बुलाकर दरवाजा तोड़ा ते अंदर देखा प्रिया फंदे पर लटकी हुई थी. इसकी सूचना पुलिस को दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा. फोरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए और मायके सूचना दी. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. किसी भी तरह की कोई प्रार्थना पत्र नहीं दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.