आगरालीक्स…आगरा में कार के अंदर चल रहे बार. खुले में और कार में जाम झलका रहे 285 शराबी पकड़े. 39 वाहनों के काटे चालान. 17 सीज
आगरा पुलिस की ओर से खुलेआम शराब पीने वालो के खिलाफ अभियान चल रहा है. शहर के संजय प्लेस, नेहरू नगर, कमला नगर, खंदारी, कारगिल सहित लगभग सभी इलाकों में खुले में और कार के अंदर जाम झलकाने वालों को पकड़ा गया है. एक दिन पहले जहां 204 शराबी पकड़े गए थे तो वहीं बुधवार रात को 285 शराबियों को पुलिस ने अरेस्ट किया है.
पुलिस ने 285 शराबियों को थाने व चौकी ले जाकर दोबारा ऐसा न करने की शपथ दिलाई गई. इस दौरान कुल 6 पंजीकृत अभियोग दर्ज किए गए. 39 वाहनों को चालान किया गया और 17 वाहनों को सीज किए गए. पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील है कि इस अभियान को सफल बनाने में अपना सहयोग दें. यदि किसी व्यक्ति को सार्वजनिक स्थल पर शराब का सेवन करते हुए देखते हैं तो तत्काल इसकी सूचना 112 डायल कर दे सकते हैं.