आगरालीक्स…आगरा में कल सुबह 8 बजे निकलेगा “सरदार @150 यूनिटी मार्च”. लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयंती पर…जानें रूट और आयोजन की पूरी जानकारी
लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की 150वीं जयंती पर आगरा में 31 अक्टूबर को सुबह 8 बजे कोठी मीना बाजार से पुलिस लाइन के लिए “सरदार @150 यूनिटी मार्च” निकाला जाएगा. जिसका उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रीय गौरव जगाना, समाज के प्रति जिम्मेदारी को बढ़ाना और एकता की भावना को मजबूत करना हैं. डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने बताया कि कल सभी जनप्रतिनिधिगण की उपस्थिति में 8 बजे से सरदार @यूनिटी मार्च” का आयोजन होगा, 09 बजे सभी विद्यालयों, कॉलेजों में स्लोगन संकलन तथा उनका एकलव्य स्टेडियम में संकलन प्रदर्शन, दोपहर 12 बजे जिला अस्पताल मेडिकल कॉलेज आदि में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित होंगे. उन्होंने बताया कि 31 अक्टूबर से 25 नवंबर तक जिला एवं तहसील स्तर पर पदयात्रा निकाली जाएंगी.
तीन पदयात्राएं भी निकाली जाएंगी
आगरा जनपद के दोनों लोकसभा क्षेत्रों में तीन पद यात्राओं का आयोजन किया जाएगा. उन्होंने बताया कि पहली पद यात्रा, 6 नवम्बर को डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय, पालीवाल पार्क से प्रारंभ होकर शहीद स्मारक पार्क तक जाएगी. दूसरी पद यात्रा 13 नवम्बर को एकलव्य स्टेडियम से प्रारंभ होकर कलाकृति परिसर तक आयोजित की जाएगी. तीसरी पद यात्रा 21 नवम्बर को कृषि विज्ञान केन्द्र, बिचपुरी से प्रारंभ होगी पद यात्राओं में आत्मनिर्भर भारत संकल्प शपथ का तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा.