आगरालीक्स…मुंबई में आडिशन के नाम पर 17 बच्चे बुलाए. स्टूडियो में सभी बच्चों को बंधक बनाया. बंधक बनाने वाले ने वीडियो किया जारी—कहा उकसाया तो आग लगा दूंगा…पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर
मुंबई से सनसनी ओर दिल दहला देने वाली खबर आई है. मुंबई के एक स्टूडियो में 17 बच्चों को आडिशन के लिए बुलाया गया लेकिन आडिशन में आने के बाद रोहित आर्य ना के एक यूवक ने सभी बच्चों को बंधक बना लिया और इसके बाद वीडियो जारी कर कहा कि — न तो मैं आतंकी हूं और न ही मेरे पैसे की मांग है, बस मैं कुछ पूछना चाहता हूं, अगर मुझे उकसाया तो आग लगा दूंगा. जानकारी पर पहुंची पुलिस ने पूरे स्टूडियो को घेर लिया इसके बाद पुलिस ने बंधक बनाने वाले रोहित आर्य को समझाने की कोशिश की लेकिन वो नहीं माना. बाथरूम के रास्ते पुलिस अंदर पहुंची और एनकाउंटर में आरोपी रोहित आर्य को गोली लग गई.सभी बच्चों को बचा लिया गया. अस्पताल में इलाज के दौरान आरोपी रोहित आर्य की मौत हो गई.
मुंबई के पवई में आरए स्टूडियो है. यहां बचचें को आडिशन के लिए बुलाया गया था. 17 बच्चे आडिशन के लिए पहुंचे थे लेकिन गुरुवार को रोहित आर्य नाम के एक युवक ने आए बच्चों को बंधक बना लिया. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आरोपी रोहित आर्य स्टूडियो ें ही काम करता था. उसने बंधक बनाने के बाद एक वीडियो भी जारी किया और कहा कि मैं रोहित आर्य, मैंने आत्महत्या करने की जगह एक प्लान बनाया और कुछ बच्चों को यहां बंधक बनाया. मेरी कुछ ज्यादा मांगें नहीं है, मेरी कुछ नैतिक मांगे हैं. कुछ लोगों से सवाल पूछने हैं.मुझे उनके जवाब चाहिए. न मैं आतंकी हं और न मेरी पैसों की कोई मांग है. मुझे आसानी से बात करनी है, इसी के लिए बच्चों को बंधक बनाया है. अगर जिंदा रहा तो मैं यह करूंगा, लेकिन होगा जरूर. आपकी तरफ से एक छोटा स कदम मुझे उकसा देगा ओर मैं पूरी जगह को आग लगाकर मर जाउंगा. इससे बच्चों को बेवजह नुकसान होगा, वे निश्चित तौर पर डर जाएंगे, इसका जिम्मेदार मुझे न माना जाए. मैं सिर्फ बात करना चाहता हूं, मैं अकेला नहीं हूं, मेरे साथ कई लोग हैं जिन्हें परेशानियां हैं.
पुलिस ने घेरा स्टूडियो
मुंबई पुलिस के पास अभिभावकों की तरफ से गुरुवार दोपहर पौने दो बजे फोन आया. पुलिस ने पहले आरोपी रोहित आर्य से बातचीत की कोशिश की. जब बात नहीं बनी तो पूरे स्टूडियो को घेरा गया ओर फिर पुलिस बाथरूम के रास्ते अंदर घुसी. रोहित बार—बार बच्चों को मारने की धमकी दे रहा था. उसके पास कुछ केमिकल थे जिसके कारण वो आग लगाने की बात कह रहा था. पुलिस ने उसे घेर लिया और गोली मार दी. पुलिस को अंदर 17 बचचों के अलावा दो और लोग बंधक मिले. ये सभी अब सुरक्षित हैं. पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
ये सामने आया कारण
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रोहित आर्य पुणे का रहने वाला था और एक ठेकेदार था. निर्माण कार्य और सरकारी प्रोजेक्ट्स से जुड़ा काम करता था. उसे एक सरकारी स्कूल के काम का टेंडर मिला था लेकिन उसका दावा था कि किए गए काम के करीब दो करोड़ रुपये का भुगतान अब तक नहीं मिला. इस बकाया राशि को लेकर वह लंबे समय से परेशान था और कई बार प्रदर्शन भी कर चुका था. इसके बावजूद उसकी बात नहीं सुनी गई. कहा जा रहा है कि इसी कारण उसने बच्चों को बंधक बनाया था.