आगरालीक्स…आगरा में बड़ा एक्सीडेंट. बाइक सवार युवक, महिला और 7 साल की मासूम बच्ची की मौत. ट्रक ने आधा किलोमीटर तक बाइक सहित तीनों को घसीटा, कांप गई रूह
आगरा में एक और बड़ा एक्सीडेंट हुआ है. थाना मंसुखपुरा के पापरीनागर में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. यही नहीं टक्कर मारने के बाद बाइक ट्रक में फंस गई और ट्रक उसे आधा किलोमीटर तक घसीटता ले गया. हादसे में बाइक सवार युवक, उसकी मौसी और मौसी की 7 साल की मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गई. हादसा दिल दहलाने वाला था. जिसने भी देखा रूह कांप गई.
जानकारी के अनुसार अखिलेश उम्र 18 वर्ष पुत्र गणपति निवासी कांकर खेड़ा अपनी मौसी सुनीता देवी उम्र 30 वर्ष पत्नी रामसेवक निवासी गांव कएड़ी थाना मनसुखपुरा और उसकी सात वर्षीय पुत्री डौली के साथ
घटना गुरुवार दोपहर तीन बजे के आसपास की है. 18 साल का अखिलेश पुत्र गणपति निवासी कांकर खेड़ा अपनी मौसी सुनीता पत्नी रामसेवक निवासी गांव कयेड़ी और उनकी 7 साल की बेटी डॉली के साथ बाइक से पिनाहट कस्बे के एक बैंक में गया था बैक से वह पिनाहट में कुछ खरीदारी करने के लिए जा रहा था. पापरीनागर के पास आगरा की ओर से आ रहे गिट्टी से भरे डंपर ने बाइक को चपेट में ले लिया. टक्कर लगने के बाद बाइक सहित तीनों ट्रक में फंस गए. लेकिन ट्रक चालक ने वाहन नहीं रोका और करीब आधा किलोमीटर तक घसीटता चला गया. ट्रक जब रुका तो मौके पर चीख पुकार मच गई. हादसा देख लोगों की रूह कांप गई. मृतकों शरीर के चीथड़े सड़क पर बिखरे पड़े थे. घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को छोड़ मौके से फरार हो गया.
सूचना पर मंसुखपुरा पुलिस मौके पर पहुंची. शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. ट्रक को जब्त कर लिया गया है और पुलिस ड्राइवर की तलाश कर रही है.