आगरालीक्स…आगरा में विवि ने परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाई. बीए, बीएससी, बीकाम और एमए, एमएससी, एमकॉम विषम सेमेस्टर का परीक्षा कार्यक्रम जारी देखें
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विवि की बीए, बीएससी, बीकाम और एमए, एमएससी, एमकॉम विषम सेमेस्टर की परीक्षा के लिए छात्रों को 2 नवंबर तक परीक्षा फार्म भरने थे लेकिन तमाम छात्रों के परीक्षा फार्म नहीं भर जाए हैं। विवि प्रशासन ने परीक्षा फार्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 10 नवंबर कर दी है। इसके साथ ही परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है, विषम सेमेस्टर की परीक्षा 21 नवंबर से 20 दिसंबर तक तीन पालियों में होगी