आगरालीक्स…दो महीने पहले हुई शादी. नई नवेली दुल्हन को छोड़ साली के साथ फरार हो गया युवक. साली के साथ रंगेहाथ पकड़ा तो पत्नी ने चप्पलों से पीटा…
हाथरस के जिला अस्पताल में बुधवार दोपहर को एक युवक अपनी साली के साथ पकड़ा गया है. युवक अपनी नवविवाहिता पत्नी को छोड़कर साली के साथ फरार हो गया था. ससुरालियों ने जब दोनों को रंगेहाथ पकड़ लिया. पत्नी ने मौके पर ही युवक की चप्पलों से पिटाई करना शुरू कर दिया. इस दौरान मौके पर भीड़ जुट गई.
मामला हाथरस के चंदपा थाना क्षेत्र का है. दो महीने पहले यहां के एक युवक की शादी आगरा की रहने वाली युवती के साथ हुई थी लेकिन शादी के कुछ दिनों बाद ही युवक अपनी नई नवेली पत्नी को छोड़कर साली के साथ फरार हो गया. इसके बाद परिजन दोनों की तलाश कर रहे थे. बुधवार को परिजनों ने दोनों को जिला अस्पताल में पकड़ लिया.यहां पत्नी ने अपने पति की चप्पलों से पिटाई करना शुरू कर दी. वहीं साली रोने लगी और जीजा को छोड़ने की गुहार लगाती रही. इसके बाद ससुराली दोनों को गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले गए. इस मामले में पुलिस का कहना है कि यह एक पारिवारिक मामला है. कोई भी शिकायती पत्र अभी तक पुलिस को नहीं दिया गया है.