आगरालीक्स…आगरा में ज्वैलरी शॉप पर ग्राहक बनकर पहुंची दो महिलाएं. लूटने के लिए सराफ के साथ की कर दिया ये काम
आगरा के जगनेर के गांव सरेंधी में ज्वैलरी शॉप में लूट के इरादे से दो महिलाएं ग्राहक बनकर पहुंची. महिलाओं ने सराफ को रूमाल सुंघाकर बेहोश करने और जेवरात लूटने की कोशिश की लेकिन तभी दुकान पर एक परिचित के आने से घटना बच गई. दोनों महिलाओं को पकड़ लिया गया और पुलिस के हवाले कर दिया गया है.
दुकानदार हरिओम वर्मा ने पुलिस को बताया कि शनिवार दोपहर दो महिलाएं दुकान पर ग्राहक बनकर आईं. दोनों ने सोने की झुमकी दिखाने को कहा. इस पर तीन चार जोड़ी झुमकी दिखाई गई. इसी दौरान एक महिला ने एक जोड़ी झुमकी अपने पास रख ली और दूसरी महिला ने एक शीशी निकाली और रुमाल निकालकर कुछ सुंघाने का प्रयास करने लगी. तभी एक परिचित ग्राहक दुकान में पहुंच गया. उसने शोर मचाकर दोनों महिलाओं को पकड़ लिया. महिलाओं के पास से दुकानदार से लिया गया सामान बरामद हुआ है. सूचना पर पहुंंची पुलिस के सुपुर्द दोनों महिलाओं को कर दिया है.