आगरालीक्स ….Agra News: आगरा में 500 किलोमिलावटी पनीर जब्त, पनीर बनाने का तरीका देखकर पनीर खाने में डर लगेगा। 5 घंटे चली कार्रवाई।
आगरा में एफएसडीए की टीम ने ताजगंज के हज्जूपुरा में मंगलवार रात को छापा मारा। दुकान में फ्रिजर में बड़ी मात्रा में पनीर रखा हुआ था। दुकान संचालक नरेंद्र राठौर को भी टीम ने पकड़ लिया, उससे पूछताछ में सामने आया कि दूध में रिफाइंड और पामोलिन मिलाकर पनीर बनाया जाता था।
सपरेटरा दूध से बनाते थे पनीर
पूछताछ में सामने आया है कि पनीर बनाने के लिए 22 से 25 रुपये किलो क्रीम निकालने के बाद जो दूध बचता है उसे इस्तेमाल किया जाता था। दूध में रिफाइंड और पामोलिन मिलाकर पनीर तैयार किया जाता था। इस पनीर की बिक्री की जाती था। नरेंद्र राठौर देहात के कई क्षेत्रों से भी इसी तरह से बना हुआ पनीर सस्ती दर पर खरीदता था और सुबह के साथ दुकानों पर पनीर की सप्लाई की जाती थी। टीम ने 500 किलोग्राम पनीर जब्त किया, इसे नष्ट करा दिया गया है।