आगरालीक्स…आप दिन भर में जो भी खा रहे हैं उसमें 60 प्रतिशत तक कुदरती होना चाहिए, आगरा गैस्ट्रो लिवर सेंटर के सीनियर गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉ. पंकज कौशिक से जानें लिवर के लिए हैल्दी क्या है…
खाद्य पदार्थों में मौजूद मिलावटी तत्वों के सेवन से पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है, पेट संबंधी विकार पैदा होते हैं, आंतें कमजोर हो जाती हैं, जहरीले रसायन और धातुएं (जैसे लेड क्रोमेट) सीधे लिवर को नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसी चीजों का सबसे ज्यादा और गहरा असर हमारा लिवर झेलता है। ऐसे में लिवर को कैसे बचाएं इस पर आगरालीक्स ने आगरा के बड़े गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉ. पंकज कौशिक से बात की। पढ़ें आम नागरिकों के लिए डॉ. कौशिक की सलाह… 60 प्रतिशत तक कुदरती खाएंआगरा गैस्ट्रो लिवर सेंटर के सीनियर गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉ. पंकज कौशिक ने कहा कि हम दिन भर में जो भी खाते हैं उसमें 60 प्रतिशत तक कुदरती होना चाहिए। जैसे मूली या मिलेट्स। मिलेट्स हमेशा बेहतर होते हैं। यह ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम करते हैं और इनसे शुगर बहुत धीरे बढ़ती है। वहीं चीनी या मीठे से परहेज रखना चाहिए। तला—भुना नहीं खाना चाहिए। सबसे जरूर बात है कि आप अपने समय के अनुसार ही खाएं। कोशिश करें कि बीच—बीच में प्रोसेस्ड फूड न लेते रहें। काला चना, अखरोट, हल्दी जैसी चीजें लिवर को बहुत फायदा पहुंचाती हैं। हालांकि खाने—पीने की चीजों की एक लंबी फेहरिस्त है और लिवर की हैल्थ खाए हुए को पचाने पर निर्भर करती है।
आहार और जीवनशैली
संतुलित आहार लें:
फल, सब्जियां, साबुत अनाज और लीन प्रोटीन जैसे स्वस्थ भोजन करें। जंक फूड, अत्यधिक वसा, शर्करा और रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट से बचें।
वजन को नियंत्रित रखें
वजन को नियंत्रित रखना सबसे जरूरी है। क्योंकि यह फैटी लिवर और दूसरी समस्याओं का कारण बन सकता है।
पानी खूब पिएं
लिवर के स्वास्थ्य के लिए पानी बहुत महत्वपूर्ण है, इसलिए खूब पानी पिएं।
नियमित व्यायाम करें
प्रति सप्ताह कम से कम 150 मिनट तक पैदल तेज चलना चाहिए। दौड़ना या साइकिल चलाना भी बेहतर है।
शराब का सेवन सीमित करें
अत्यधिक शराब लिवर को नुकसान पहुंचा सकती है। शराब का सेवन कम करें या पूरी तरह से बचें।
पर्याप्त नींद लें
पर्याप्त आराम लिवर को ठीक होने और पुनर्जीवित होने में मदद करता है।
तनाव का प्रबंधन करें
लंबे समय तक तनाव आपके लिवर के स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।
सावधानियां और बचाव
अपने लिवर को नुकसान से बचाने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है। कई बार हम घरों में क्लीनर, पेंट या कीटनाशकों का उपयोग करते हैं और ऐसा करते वक्त कोई सावधानी नहीं रखते। जबकि मास्क समेत ऐसे सुरक्षा उपकरणों की मदद लेनी चाहिए जो हमें रसायनों के संपर्क में आने से बचाएंं। इसके अलावा ओवर द काउंटर दवाओं के निर्देशों का पालन भी जरूरी है। असुरक्षित यौन संबंधों से बचाव रखें, क्योंकि इससे हेपेटाइटिस बी और सी का खतरा है।
- Agra Gastro Liver Center
- agra gut health
- Agra headlines
- Agra hindi news
- Agra latest news
- Agra Live news
- Agra news
- Agra News : For a healthy liver
- agra online news
- Agra today news
- Agra update news
- best treatment for liver in agra
- doctors for liver in agra
- dr
- dr pankaj kaushik gastroenterologist
- gastro centers in agra
- gastro hospitals in agra
- gastroenterologists in agra
- Gastroenterology in agra
- healthy liver
- pankaj kaushik
- top gastroenterologists in agra
- top liver doctor in agra
- up to 60 percent of your daily diet should consist of natural foods