आगरालीक्स …आगरा में पति ने पत्नी की हत्या करने के बाद सुसाइड कर लिया, दिल दहला देने वाली घटना से हडकंप मचा हुआ है, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
आगरा के डौकी क्षेत्र में बचन सिंह अपनी पत्नी रेखा दो बेटे और एक बेटी के साथ रह रहा था। बचन सिंह और उसकी पत्नी अलग-अलग सो रहे थे तथा पत्नी के साथ 6 वर्षीय पुत्र विमल भी सो रहा था तथा बड़ा पुत्र मयंक व पुत्री लाली घर के बाहर सो रहे थे तभी मध्यरात्रि के बीच बचन सिंह आकर रेखा की चारपाई पर आ धमका और रेखा की गला दबाकर हत्या कर दी तथा उसके बाद खुद भी कमरे में हुक पर रस्सी का फंदा बनाकर लटक गया ।सुबह जब बच्चे जागे तो किवाड़ खोलने का प्रयास किया लेकिन किवाड़ नहीं खुले तो रोने लगे। बच्चों की रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठे हो गये और जानकारी की। ग्रामीणो ने जंगले में झांक कर देखा तो कमरे में बचन सिंह रस्सी से झूला हुआ था तथा पत्नी चारपाई पर सो रही थी शंका होने पर ग्रामीणों ने पुलिस को फोन किया पुलिस की मौजूदगी में गेट तोड़कर अंदर जाकर देखा तो बचन सिंह मृत अवस्था में फंदे पर लटका था तथा रेखा भी मृत अवस्था में चारपाई पर लेटी थी वही बीच का बच्चा चारपाई पर सो रहा था दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए ने आगरा भेजा गया है।