आगरालीक्स… आगरा में एसएसपी अमित पाठक ने ज्वाइन कर लिया, उन्होंने कहा कि वे अपनी टीम को साथ लेकर अपराधा नियंत्रण की दिशा में काम करेंगे, या यूं कहें कि प्रोटेक्टिव पुलिसिंग पर जोर रहेगा, जिससे अपराध को होने से रोका जा सके। क्राइम कंट्रोल में प्रोटेक्टिव पुलिसिंग बेहद अहम होती है।
एसटीएफ लखनऊ के एसएसपी पद से स्थानांतरित होकर शनिवार को एसएसपी आगरा के पदक पर ज्वाइन करने के बाद मीडिया से उन्होंने कहा कि आगरा में देश दुनिया से पर्यटक आते हैं, यहां आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा प्राथमिकता होगी, उन्हें किसी तरह की समस्या नहीं होने दी जाएगी, जिससे पर्यटकों की आवाजाही पर कोई असर न पडे। इसके साथ ही आगरा में ट्रैफिक की समस्या है, इस पर भी काम किया जाएगा। किसी शहर के लिए ट्रैफिक लाइफ लाइन होता है। जाम न लगे, इस पर ध्यान दिया जाएगा।
जीरो टोलरेंस
एसएसपी अमित पाठक ने कहा कि भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, पुलिस महकमे में जीरो टोलरेंस रहेगा, उन्होंने अवैध वसूली और पार्किंग पर कहा कि अब आगरा में कोई अवैध काम नहीं होगा।