आगरालीक्स…आगरा में पोली किड्स के ‘हैप्पी स्ट्रीट’ में बच्चो ने मचाया धमाल. मैजिक शो, म्यूजिकल चेयर जैसे फन गेम्स में बच्चों ने उठाया आनंद
दयालबाग स्थित द पोली किड्स स्कुल में बाल दिवस के अवसर पर ‘हैप्पी स्ट्रीट’ कार्यक्रम का आयोजन एकता पार्क एलोरा एन्क्लेव में किया गया। निदेशक रश्मि अग्रवाल ने बताया कि नन्हे मुन्ने बच्चो के लिए आयोजित प्रोग्राम में टंग ऑफ़ वॉर, लेमन रेस, म्यूजिकल चैयर जैसे खेल खिलाये गए। मैजिक शो में जादूगर द्वारा एक से बढ़कर एक जादू दिखाए गए।
म्यूजिक की धून पर राइम्स और पोइम के माध्यम से बच्चो को मस्ती और धमाल कराया गया। किसी बच्चे ने कविता सुनाई, तो किसी ने लतीफा सुनाकर सबको खूब हँसाया। बच्चो के साथ अभिवावक भी बच्चो के साथ फन गेम में खेलने से पीछे नहीं रहे। संचालन दीपक जैन ने किया। इस अवसर पर सेंटर हैड दीर्धा सूद, काजोल बंसल, निशि सक्सेना, स्नेहा कुमारी आदि मौजूद रहे।