आगरालीक्स.. आगरा के आरबीएस इंजीनियरिंग कॉलेज की एमटेक की छात्रा तोषी सेठ की मौत की दो साल बाद दोबारा जांच होगी,
छह सितंबर 2015 की रात भुसौली टोला, खुल्लाबाद (इलाहाबाद) निवासी तोषी सेठ का शव
आरबीएस इंजीनियरिंग कॉलेज के राजकुमारी इंद्रकुमारी गर्ल्स हॉस्टल में हॉस्टल के कमरे में फंदे पर लटका मिला था। पुलिस ने पहले दिन इसे आत्महत्या माना। पोस्टमार्टम में मामला हत्या का निकला, बाद में पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट को गलत बताते हुए इसे आत्महत्या बताया था। तोषी की मौत के अगले दिन उसका दोस्त सूरज का शव चंदौली स्थित घर के कमरे में पलंग पर मिला था। कोर्ट ने अंतिम आख्या निरस्त कर दी। इस मामले में दो साल बाद दोबारा जांच होगी।
तोषी, सूरज और आशीष सेठ
सूरज ने छह सितंबर को दोपहर 12 बजकर 21 मिनट से उसे लगातार फोन मिला रहा था। छह सितंबर की सुबह करीब छह बजे उसकी तोषी से फोन पर कुछ सैकेंड की बातचीत हुई थी। दोपहर बारह बजे भी कुछ देर दोनों के बीच बात हुई थी। पांच सितंबर की शाम, रात और सुबह भी उनके बीच लंबी बातचीत हुई थी। तोषी का फोन नहीं उठने पर युवक ने शाम से उसे एसएमएस करना शुरू किया था। उसने लिखा था कि फोन क्यों नहीं उठा रही हो। वह परेशान हो रहा है। उसकी जान लेकर रहोगी क्या। उसने अपने एसएमएस में यह भी लिखा था कि वह आशीष सेठ से कुछ नहीं कहेगा। जो हुआ उसे भूल जाएगा। उसे माफ कर देगा। कम से कम फोन तो उठाओ। बात तो करो। कोई परेशानी तो नहीं है। यह एसएमएस तोषी के मोबाइल में मिले थे।
विवेचना में एसएमएस का जिक्र तक नहीं
पुलिस ने अपनी विवेचना ने एसएमएस का जिक्र तक नहीं किया। यह भी साफ नहीं किया आशीष सेठ कौन है। आखिर तीनों के बीच क्या बात हुई थी। आशीष के बयान तक दर्ज नहीं किए गए।