आगरालीक्स…बाबा नीम करोरी जी का जन्मोत्सव इस बार होगा खास. जन्मस्थली पर भव्य भवन बनकर हुआ तैयार… लखवीर सिंह लक्खा, सुधीर व्यस जैसे कलाकार देंगे प्रस्तुति
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा नीम करोरी जी महाराज का जन्मोत्सव 19 नवंबर से 28 नवंबर 2025 तक उनकी जन्मस्थली ग्राम अकबरपुर तहसील टूंडला जिला फिरोजाबाद में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर पर्यटन विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा पिछले एक वर्ष से श्रृद्धालुओं के विश्राम हेतु तैयार हो रहा भव्य सामुदायिक भवन बनकर तैयार हो गया है।
इस कार्यक्रम में हर दिन 12बजे से शाम 4 बजे तक भागवत्कथा होगी तथा संध्या में 5 बजे से 8 बजे तक भजन एवं संगीत के कार्यक्रम होंगे। 26 नवंबर को भजन संध्या में सुधीर व्यास द्वारा भजन कीर्तन होगा तथा 27 नवंबर को लखवीर सिंह लख्खा द्वारा श्री हनुमान जी की स्तुति में भजन गायन होगा। 28 नवंबर को महाराज जी का प्राकट्यदिवस होगा (मार्गशीष, शुक्ल पक्ष अष्टमी) उस दिन प्रतिवर्ष की भांति भंडारा होगा और श्रृद्धालुगण दिन में 11 बजे से तीन बजे तक प्रसाद प्राप्त करेंगे एवं पूजन करेंगे। भंडारे के दिन देश के प्रत्येक कोने से लगभग 50,000 श्रृद्धालुओं के भाग लेने का अनुमान है, जिसके प्रबन्धन के लिये प्रशासन की तरफ से समुचित व्यवस्था की जा रही है।