आगरालीक्स…आगरा की फैमिली की कार का हाथरस में एक्सीडेंट. गंगा स्नान कर लौट रहे थे सभी वापस. छह घायल
आगरा की फैमिली की कार हाथरस में एक्सीडेंट का शिकार हो गई. कार सवार सभी लोग गंगा स्नान कर वापस लौट रहे थे. सासनी के पास ईको कार अनियंत्रित होकर कैंटर से टकरा गई जिसमें परिवार के छह लोग घायल हो गए.
आगरा के रहने वाले रतन सिंह अपने परिवार के छह सदस्यों के साथ ईको वैन से गंगा स्नान कर लौट रहे थे. सासदी के पास हुए एक्सीडेंट में पिंकी पतनी त्रिलोकी नाथ आगरा के पैर में चोट आई. वैन में सवार अन्य सदस्यों के भी चोट आई है. सूचना पर पुलिस पहुंच गई. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया.