आगरालीक्स…आगरा के डीईआई में प्रतिष्ठित महिला उद्यमियों ने एमबीए स्टूडेंट्स को दिए बिजनेस आइडियाज. आत्मविश्वास तथा उद्देश्य के साथ आगे बढ़ने के लिए किया प्रोत्साहित
आगरा में दयालबाग शैक्षिक संस्थान (DEI) के प्रबंधन विभाग में मंगलवार को ऑल वूमेन एंटरप्रेन्योर्स AWE के सहयोग से डायलॉग ऑन एंटरप्रेन्योरशिप का आयोजन किया गया. स्टूडेंट्स ने अपनी नवाचारी सोच को पूरी तरह से अभिव्यक्त किया तो वहीं AWE के प्रतिष्ठित जज पैनल ने भविष्य के इन युवा उद्यमियों को प्रेरित किया. उन्हें बिजनेस आइडियाज दिए और आत्मविश्वास तथा उद्देश्य के साथ उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया.

मुख्य अतिथियों में होटल डबलट्री बाइ हिल्टन की जनरल मैनेजर रजनी नायर देव, अशोक ग्रुप आफ कंपनीज की चेयरमैन डॉ. रंजना बंसल, स्पाइसी शुगर्स क्लब की चेयरपर्सन पूनम सचदेवा, कल्याणम फाउंडेशन की फाउंडर और दिल्ली पब्लिक स्कूल की हेडमिस्ट्रेस निधि सिंह और कल्याणम फाउंडेशन की चेयरपर्सन प्रतिमा भार्गव मौजदू रहीं. इस कार्यक्रम में DEI के निदेशक प्रो. सी. पतवर्धन और रजिस्ट्रार प्रो. संजीव स्वामी ने अपनी उपस्थिति से छात्रों को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम समन्वयक प्रो. सुमिता श्रीवास्तव रहीं, जिनके साथ AWE आगरा से सुरूचि शर्मा और ऋचा बंसल ने सहयोग किया. इस प्रकार, DEI और AWE ने मिलकर एक ऐसा मंच तैयार किया जिसने युवा उद्यमियों को प्रेरित किया, मार्गदर्शन दिया और आत्मविश्वास तथा उद्देश्य के साथ उद्यमिता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया.
स्टूडेंट्स ने कॉम्पटीशन में दिखया टैलेंट
इस अवसर पर शीर्ष पांच विचारों के लिए मौखिक प्रस्तुतियाँ आयोजित की गईं, जबकि अन्य छात्रों ने पोस्टर प्रस्तुति दी. पोस्टर प्रस्तुति श्रेणी में विजेता विचारों में शामिल रहे—मच्छर भगाने वाला रीफ़िल, जो एक केमिकल-फ्री मच्छररोधी समाधान है; PlantedUp, जो इनडोर ग्रीन-स्केपिंग और एस्थेटिक समाधान प्रदान करता है; CuriousPi, भारत का पहला NEP 2020-अनुरूप हाइब्रिड STEM इकोसिस्टम, जो हैंड्स-ऑन STEM किट्स और स्टूडेंट-ट्यूटर कनेक्शन प्लेटफॉर्म को जोड़ता है; और Crochet Atelier, जो 100% हस्तनिर्मित क्रोशे कोस्टर, बैग आदि बनाता है.
वहीं मौखिक प्रस्तुति श्रेणी में पहला पुरस्कार टीम Verdura को मिला, जिन्होंने किचन हाइड्रोपोनिक्स का अभिनव विचार प्रस्तुत किया. एक ऐसी तकनीक जिसमें मिट्टी के बिना पोषक तत्वों से भरपूर पानी से पौधे उगाए जाते हैं. Steady Hand Partners को फूलों के कचरे से अगरबत्ती बनाने वाले उनके ब्रांड Flora Divine के विचार के लिए स्वर्ण पदक दिया गया. रजत पुरस्कार Skillzy को उनके ब्लू-कॉलर वर्कर्स ऐप के लिए और Vegan Sevens को उनके प्लांट-बेस्ड फुटवियर समाधान के लिए प्रदान किया गया. कांस्य पदक टीम BloomTree ने अपनी फ्लोरल, फ्रूट और फ्यूज़न टी के विचार के लिए जीता.
ये भी रहे मौजूद
सदस्य डॉ. रितु भटनागर, एडवोकेट नम्रता मिश्रा, डॉ. अपेक्षा जैन, अल्पी अग्रवाल, यबी गुप्ता, आशु जैन, गजल सचदेवा, मीनल गुप्ता तथा एल्मस थोमस भी उपस्थित रहे.