आगरालीक्स…Agra News: पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय रामवीर उपाध्याय के पिता राम चरण उपाध्याय भैया जी का इलाज के दौरान आगरा के हॉस्पिटल में निधन, अंतिम यात्रा आज नौ बजे से। ( Agra News: 90 Year old Former Minister late Ramveer Upadhyaya Father Ram Charan Upadhyaya passes away#Agra )
पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय रामवीर उपाध्याय के पिता 90 साल के रामचरण उपाध्याय कई दिन से बीमार चल रहे थे। उनका आगरा के रेनबो हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था, गुरुवार को उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके पार्थिव शरीर को गुरुवार को हाथरस में आगरा हाथरस रोड स्थित बामौली हाउस पर अंतिम दर्शन के लिए लाया गया।
आज सुबह नौ बजे से अंतिम यात्रा
शुक्रवार सुबह नौ बजे बामौली हाउस, आगरा हाथरस रोड से अंतिम यात्रा शुरू होगी। बामौली हाउस-मुरसान गेट-ओढपुरा-नगरिया नंदराम-कपूरा-कोटा-महामौनी-
रतमानगढी-पटाचौराहा- बैरीसला-बमनई-गदाई-पण्डित रामवीर उपाध्याय समाधि स्थल पर अंतिम संस्कार किया जाएगा। वे अपने पीछे पुत्रवधू जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय, पुत्र विनोद उपाध्याय, मुकुल उपाध्याय ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय को रोते बिलखते छोड़ गए हैं।