आगरालीक्स…आगरा के ओल्ड ईदगाह और आदर्श नगर में अनाधिकृत निर्माणों पर एडीए ने लगाई सील.
आगरा विकास प्राधिकरण की ओर से लगातार अवैध निर्माणों, अनाधिकृत निर्माणों पर सीलबंद की कार्रवाई की जा रही है. इसी के तहत शुक्रवार को भी एडीए ने दो अनाधिकृत निर्माणों पर सीलबंद की कार्रवाई की. यह अनाधिकृत निर्माण रकाबगंज वार्ड के ओल्ड ईदगाह और आदर्श नगर में किए जा रहे थे.एडीए की प्रवर्तन दल टीम द्वारा मनोज कुमार जैन एवं अलका जैन द्वारा प्लॉट नं0-3 व 4 (पार्ट), नगर कांती कॉलोनी, ओल्ड ईदगाह रकाबगंज वार्ड, आगरा पर स्वीकृत मानचित्र से अतिरिक्त किये जा रहे निर्माण को एवं श्री राजू जैन द्वारा सम्पत्ति सं0-33/92ए, आदर्श नगर आगरा पर बिना मानचित्र स्वीकृति के कराये गये अनाधिकृत निर्माण को उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम - 1973 की धारा - 28क (1) के अन्तर्गत सीलबन्द कर दिया गया है. उक्त कार्रवाईयां प्रभारी प्रवर्तन के निर्देशन में सहायक अभियन्ता एवं अवर अभियन्ता के नेतृत्व में प्रवर्तन टीम द्वारा सचल दस्ता के सहयोग से संपादित की गयीं.