आगरालीक्स…आगरा के एसएन में POCUS और ECHO के उपयोग तथा गंभीर रूप से बीमार रोगियों के उपचार में इसकी महत्ता पर हुई हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग.
एस एन मेडिकल कालेज के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) प्रशांत गुप्ता के मार्गदर्शन में NELS टीम ने फियोना स्टेनली हॉस्पिटल, ऑस्ट्रेलिया के सहयोग से 19 से 21 नवम्बर 2025 तक POCUS एवं ECHO पर तीन दिवसीय विशेष कार्यशाला का सफल आयोजन किया। शुक्रवार को कार्यशाला के अंतिम चरण में आपातकालीन परिस्थितियों में ECHO के उपयोग तथा गंभीर रूप से बीमार रोगियों के उपचार में इसकी महत्ता पर केंद्रित हैंड्स-ऑन ट्रेनिंग आयोजित की गई। विशेषज्ञों ने प्रतिभागियों को वास्तविक क्लिनिकल परिस्थितियों में त्वरित और प्रभावी निदान तकनीकों का प्रशिक्षण दिया।समापन समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. (डॉ.) प्रशांत गुप्ता ने की। उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में भी ऐसे प्रायोगिक एवं ज्ञानवर्धक प्रशिक्षण कार्यक्रमों की आवश्यकता पर बल दिया। इस महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन NELS की नोडल अधिकारी डॉ. अर्चना अग्रवाल, डॉ. योगिता द्विवेदी, डॉ. चंद्र प्रकाश, डॉ. अनुभव गोयल एवं डॉ. सूर्या कमल वर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में डॉ. बृजेश शर्मा, डॉ. राजीव पुरी, डॉ. डॉ. अखिल प्रताप सिंह, डॉ. अतिहर्ष मोहन अग्रवाल ,डॉ. बसंत गुप्ता आदि का सहयोग रहा। कार्यशाला के माध्यम से चिकित्सकों को आधुनिक तकनीक आधारित त्वरित निदान की अत्याधुनिक विधियों का लाभ मिला, जिससे आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।