आगरालीक्स…‘आगरा पब्लिक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन ने उमंग और उल्लास के साथ मनाया वार्षिक खेलकूद व सांस्कृतिक समारोह. बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन. आपरेशन सिंदूर पर खूब बजीं तालियां
आगरा पब्लिक स्कूल प्रागंण में ‘आगरा पब्लिक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन’ का वार्षिक खेलकूद व सांस्कृतिक समारोह संपन्न हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि प्रोफ़ेसर सुनील बाबूराव कुलकर्णी (निदेशक, केंद्रीय हिंदी संस्थान, आगरा) तथा विशिष्ट अतिथि राकेश बेदी (स्पोर्ट्स ऑफिसर), मानिक राव सूबेदार मेजर (NCC), एवी सिंह (वरिष्ठ खेल प्रशिक्षक) तथा शहर के सभी गणमान्य व्यक्तित्व उपस्थित रहे। शुभारंभ मुख्य अधिकारी तथा सभी तथा विशिष्ट अतिथियों द्वारा किया गया। सभी अतिथियों का स्वागत चेयरमैन महेशचंद्र शर्मा, सचिव अनिकेत शर्मा, वाइस चेयरमैन अभिनव शर्मा डॉ. आंचल शर्मा, अनामिका पुरी, डॉ. श्रीमती रिचा शर्मा और जूही शर्मा ने किया।

चेयरमैन महेशचंद्र ने मुख्य अतिथि से आग्रह किया कि वे मार्च पास्ट की सलामी लें। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुये समारोह का शुभांरभ किया तथा छात्र-छात्राओं को खेल भावना का महत्व बताते हुए शुभकामनाएं दीं। ‘मेरा भारत मेरा अभिमान’ थीम के कार्यक्रम की शुरुआत प्रथम पूज्य श्री गणेश वंदना से हुई। इसी क्रम से बच्चों द्वारा मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। Cotton Eye Joe Hoopla Drill, Tiny Steps, Pom Pom आदि प्रस्तुति द्वारा छोटे छोटे बच्चों ने सबका मन मोह लिया । कार्यक्रम के बीच-बीच में बच्चों द्वारा तरह-तरह की दौड़ प्रतियोगिता में भाग लिया।
‘वंदेमातरम् और Umbrella Drill द्वारा बच्चों ने रंगारंग प्रस्तुति बहुत ही प्रभावशाली रही। तरह-तरह के कार्यक्रमों ने छात्र- छात्राओं ने देशभक्ति, विज्ञान, देश के बढ़ते कदम, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ जैसी मनमोहक प्रस्तुतीकरण से न केवल सबका दिल जीता साथ ही देशभक्ति की भावना से सबको भाव विभोर कर दिया। छात्र-छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रमों के साथ-साथ अपनी शारीरिक क्षमताओं का भी प्रदर्शन करके सभी को आश्चर्यचकित कर दिया । तरह-तरह खेल प्रतियोगिताओं का प्रदर्शन अपने आपमें ऊर्जा देने वाला था। खेल भावना को सर्वोपारि रखकर सौदर्य वातावरण में सभी प्रतियोगिताएं संपन्न हुई ।

देशभक्ति को किया प्रदर्शित
रंगारंग कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं ने भारतीय सेना के शौर्य की गाथा प्रदर्शित की तथा अपनी संस्कृति से जुड़े रहने की ओर प्रेरित करते हुए ‘हमारी संस्कृति विरासत’ कार्यक्रम प्रस्तुत किया | Goldew Rhythms Of Bharat, Jashne-E-Azadi में स्वतंत्रता संग्राम की प्रथम आंदोलन से लेकर वर्तमान समय तक की प्रस्तुति ने सभी की देश प्रेम की भावनाओं को जाग्रत कर दिया और सभी अपने स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति आदर की भावना से ओत-प्रोत हो गए। इस तरह के कार्यक्रम हमारी भावी पीढ़ी को आगे बहाने व उनका सर्वांगीण विकास में बहुत सहायक होते हैं। इससे सभी छात्र-छात्राओं में अपनी संस्कृति के प्रति जुड़े रहने और इसकी सुंदरता को बनाए रखने की प्रेरणा मिलती है। देश प्रेम के कार्यक्रमों की प्रस्तुति बच्चों को यह शिक्षा देती है कि आजादी सरलता से नहीं मिली है इसको पाने के लिए देश के अनगिनत लोगों का योगदान है। बच्चों के लिए महत्वपूर्ण है कि स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान, समर्पण और देश की एकता, अखंडता के महत्व को समझें | देश की आज़ादी को कायम रखने के लिए देश के प्रति ईमानदारी, मेहनत, लगन की अवश्यकता है, और भ्रष्टाचार जैसे दानव को जड़ से ख़त्म करना है।

कार्यक्रम का संचालन आम्रपाली सिंह, रिचा चौधरी, पूनम मिश्रा ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी विद्यार्थी, शिक्षकगण तथा सहायकों का योगदान रहा। विशेषकर प्रधानाचार्य डा हरिओम त्रिवेदी, पूनम माहेश्वरी, देवेन्द्र सिंह वर्मा, अनुराधा शर्मा, रिचा चौधरी, संगीता चौधरी, अनीता कपूर, शीला बहल, आम्रपाली सिंह, सत्येंद्र शर्मा, अमित चौधरी, अमित तिवारी, बबिता ओझा, शैली वर्मा, धर्मेंद्र यादव, सभी शिक्षकों और छात्र-छात्राओं का योगदान रहा। मार्च पास्ट, पीट और पुरस्कार वितरण के पश्चात कार्यक्रम का समापन किया गया।