आगरालीक्स… दिल्ली से आगरा तक ट्रेन में 25 साल के यात्री को इलाज नहीं मिला, उसकी पत्नी और मां मदद मांगते रहे लेकिन मदद नहीं मिल सकी, आगरा में मौत हो गई, जीआरपी ने पोस्टमार्टम कराया है
निजामुददीन से गोंंडवाना एक्सप्रेस में सागर, एमपी निवासी 25 साल के दिनेश कुमार अपनी पत्नी, मां और भाई के साथ ट्रेन में गुरुवार शाम को स्लीपर कोच में बैठे थे, दिनेश को बुखार आ रहा था, दिल्ली में ही हालत बिगड़ने पर टीटीई को जानकारी दी।
नहीं मिला इलाज
टीटीई ने भी फरीदाबाद पहुंचने पर कंट्रोल रूम को यात्री की तबियत बिगड़ने की जानकारी दी, लेकिन इ दिनेश को इलाज नहीं मिला, उनकी तबीयत बिगडती गई, कोच में बैठे यात्रियों ने रेलवे स्टाफ से कहा लेकिन मथुरा तक भी उसे इलाज नहीं मिल सका। रात्रि तकरीबन दस बजे ट्रेन आगरा कैंट स्टेशन पर रुकी, यहां मेडिकल स्टाफ और जीआरपी मौजूद थी। डाक्टरों ने दिनेश का परीक्षण किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
लगाए आरोप
घरवालों ने बताया कि अगर रास्ते में दिनेश को इलाज मिल जाता तो उनकी जान बचाई जा सकती थी। जीआरपी आगरा कैंट प्रभारी मणिकांत शर्मा ने का कहना है कि एक यात्री को बीमारी की सूचना पर ट्रेन से उतारा था, मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। डीसीएम डा. संचित त्यागी ने बताया कि उन्हें प्रकरण की जानकारी नहीं है।