आगरालीक्स…आगरा से हाथरस, अलीगढ़, मेरठ, सहारनपुर के लिए अब इस बस अड्डे से भी मिलेगी रोडवेज की सुविधा..इस क्षेत्र के लोगों को मिलेगी राहत
आगरा में टेढ़ी बगिया क्षेत्र में रहने वाले लोगों को अब अलीगढ़ रूट पर जाने के लिए रोडवेज की बस बल्कि फाउंड्री नगर स्थित सेटेलाइट बस अड्डे से मिल सकेगी. हाथरस, अलीगढ, मेरठ, सहारनपुर जाने वालों को अब इसी बस अड्डे पर रोडवेज बस के लिए जाना होगा. उन्हें रामबाग या आईएसबीटी तक के लिए इसकी दौड़ नहीं लगानी होगी. इससे आईएसबीटी पर जाम से भी राहत मिलेगी. क्षेत्र के रहने वाले लोगों का समय और रुपये दोनों की बचत होगी. हाइवे से भी हटेगा जामआईएसबीटी से मिलने वाली बसें अक्सर हाइवे पर ठहर जाती हैं और ट्रांसपोर्ट नगर पुल के नीचे, अबुउलाह, वाटर वक्र्स या रामबाग चौराहे पर सवारियोें के लिए खड़ी हो जाती है जिसके कारण जाम की स्थिति हाइवे पर हमेशा बनी रहती है. बसों का दबाव कम करने के लिए अलीगढ़ रूट की अधिकतर बसों को फाउंड्रीनगर सेटेलाइट बस अड्डे से चलाया जाएगा. इस बस अड्डे का फिलहाल निर्माण कार्य चल रहा है.