आगरालीक्स…आगरा में एसआईआर का विशेष कैम्प लगवाकर लोगों के भरवाए गए गणना प्रपत्र. फार्म भरने में आ रही दिक्कतों को सुलझाया. 4 दिसंबर है लास्ट डेट
मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के उद्देश्य से शहर में जागरूकता और कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कड़ी में, वार्ड 91 बलकेश्वर में पार्षद मुरारी लाल गोयल के नेतृत्व में शुक्रवार को एक विशेष एसआईआर (SIR) कैंप का आयोजन किया गया। सिन्धी धर्मशाला, ब्लॉक 73 बलकेश्वर कॉलोनी में आयोजित इस कैंप का मुख्य उद्देश्य गणना फॉर्म (गिनती फॉर्म) वितरण, संकलन और उसके डिजिलाइजेशन कार्य को गति देना था। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले इस शिविर में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय मतदाता पहुँचे और पुनरीक्षण कार्य का लाभ उठाया। बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) ने मतदाताओं को फॉर्म भरने में मदद की, वहीं अन्य बीएलओ फॉर्मों की फीडिंग (डिजिलाइजेशन) में लगे रहे। सुपरवाइजर भी मौके पर मौजूद रहकर पूरे कार्य की निगरानी करते रहे।पार्षद मुरारी लाल गोयल ने इस पहल पर कहा कि मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का काम पूरा होने में अब सिर्फ 7 दिन शेष हैं। यह हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है कि उसका नाम मतदाता सूची में हो। हमारा प्रयास है कि बलकेश्वर के हर पात्र व्यक्ति को उसके इस अधिकार के बारे में पता चले और वह इस प्रक्रिया में शामिल हो सके। हमने कैंप लगाकर बीएलओ और मतदाताओं के बीच सीधा संवाद स्थापित किया है ताकि फॉर्म जमा कराने और चेक कराने का काम सुचारू रूप से हो सके।
इस अवसर पर विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, महानगर अध्यक्ष राज कुमार गुप्ता, मंडल अध्यक्ष शिव शैलेंद्र रामजी, संजय मोहन, विश्वनाथ भारद्वाज, मयंक खंडेलवाल, इंदर डाबर, राज खेमानी, मीनाक्षी शर्मा, देवेंद्र चौहान, गुरुदास गुरनानी, मुनेश्वर, विमल जैन, अरुण शिरोमणी, प्रेम सिंह आदि मौजूद रहे।